Dhurandhar 2 ने सबसे तेज 1500 करोड़ के क्लब में एंट्री मारके रचा इतिहास, धरे रह गए ‘पुष्पा 2’-‘बाहुबली 2’ के रिकॉर्ड
Dhurandhar The Revenge Box Office Collection: फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी जारी है। अब फिल्म के 17वें दिन के आंकड़े सामने आ चुके हैं जिसमें फिल्म ने हल्की सी ग्रोथ दिखाई है।
Dhurandhar The Revenge Box Office Collection: आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस की परिभाषा ही बदल दी है। फिल्म ने बड़े पर्दे पर लगभग हर एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इसी कड़ी में, रणवीर सिंह की फिल्म ने दुनियाभर में 1500 करोड़ रुपये का ग्रोस कलेक्शन करके इतिहास रच दिया है।
फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी जारी है। अब फिल्म के 17वें दिन के आंकड़े सामने आ चुके हैं जिनमें फिल्म ने हल्की सी ग्रोथ दिखाई है। कल शनिवार था तो ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई करके कुल आंकड़े को 1000 करोड़ के माइलस्टोन के करीब पहुंचा दिया है।
फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने डे 17 मचाया धमाल
Sacnilk ने फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ के डे 17 यानि तीसरे शनिवार के बॉक्स ऑफिस आंकड़े साझा कर दिए हैं जिनसे पता चल रहा है कि फिल्म अभी इतनी जल्दी रुकने वाली नहीं है। डे 17 पर ‘धुरंधर 2’ ने भारत में लगभग 25.65 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है जिनमें से हिंदी में इसका कलेक्शन 24.25 करोड़ रुपये है।
आज 1000 करोड़ कमा लेगी ‘धुरंधर द रिवेंज’
इसी के साथ 17 दिनों के बाद ‘धुरंधर 2’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन 985.02 करोड़ रुपये हो चुका है। आज आसानी से फिल्म 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जाएगी और इसी के साथ भारत में 1000 करोड़ का क्लब सेट करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बनकर इतिहास रच देगी।
'धुरंधर द रिवेंज' ने वर्ल्डवाइड बनाया रिकॉर्ड
Sacnilk के अनुसार, रणवीर सिंह और सारा अर्जुन स्टारर ‘धुरंधर 2’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1500 करोड़ रुपये का ग्रोस कलेक्शन कर लिया है। ऐसा करने वाली वो चौथी भारतीय फिल्म बन चुकी है। ये अपने आप में ही एक बहुत बड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि है क्योंकि ‘धुरंधर 2’ ने ये आंकड़ा केवल 16 दिनों में हासिल कर लिया है। ऐसा करने वाली वो सबसे तेज भारतीय फिल्म बन चुकी है। अब दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में ‘धुरंधर 2’ से पहले ‘दंगल’, ‘बाहुबली 2’ और ‘पुष्पा 2’ है।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 5 April 2026 at 06:39 IST