
950 करोड़ का आंकड़ा पार कर Dhurandhar 2 ने उड़ाया गर्दा, 16वें दिन बनी ऐसा करने वाली पहली हिंदी फिल्म
Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 16: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ चीते की रफ्तार में आगे बढ़ रही है। वो दिन दूर नहीं जब फिल्म भारत में जल्द 1000 करोड़ का माइलस्टोन सेट कर लेगी।
- फोटो गैलरी
- 1 min read
रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ तूफानी स्पीड में बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है। अब उसके 16वें दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं जिनमें हल्की सी ग्रोथ देखी जा रही है।
Image: instagram
आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने अबतक भारत में 950 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। Sacnilk की माने तो, फिल्म ने 16वें दिन 21.55 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
Image: instagramAdvertisement
21.55 करोड़ रुपये के कलेक्शन में से फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने हिंदी में लगभग 20.25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
Image: X
फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ का अब 16 दिनों के बाद भारत में टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करीबन 959.37 करोड़ रुपये हो चुका है। वही, वीक 2 का कुल कलेक्शन 263.65 करोड़ रुपये है।
Image: instagramAdvertisement
‘धुरंधर द रिवेंज’ ने 16वें दिन के कलेक्शन के साथ एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वो अब ‘पुष्पा 2’ और ‘बाहुबली 2’ को पछाड़ते हुए तीसरे शुक्रवार सबसे ज्यादा कमाने वाली हिंदी फिल्म बन चुकी है।
Image: instagram