अपडेटेड 20 March 2026 at 10:32 IST

Dhurandhar 2 Ending Explained: क्या पाकिस्तानी फोर्स की कैद से छूट पाया हमजा, क्लाइमैक्स में मिला ‘धुरंधर 3’ का हिंट?

Dhurandhar 2 Ending Explained: 'धुरंधर' की एंडिंग में ही मेकर्स ने इसके सीक्वल ‘धुरंधर द रिवेंज’ और इसकी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया था। हालांकि, दूसरे पार्ट की एंडिंग में ऐसा कुछ रिवील नहीं किया गया।

Dhurandhar 2 stars Ranveer Singh as Jaskirat Singh Rangi aka Hamza Ali Mazhari | Image: X

Dhurandhar 2 Ending Explained: आदित्य धर की ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने उम्मीद के अनुसार बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर हाइप इतना तगड़ा था कि पहले ही दिन इसने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर दिया है। फिल्म में जसकीरत सिंह रंगी (रणवीर सिंह) के हिंदुस्तानी एजेंट हमजा अली मजारी बनने की कहानी दिखाई गई है जो पाकिस्तान जाकर जासूसी करता है। 

पहले पार्ट ‘धुरंधर’ की एंडिंग में ही मेकर्स ने इसका सीक्वल ‘धुरंधर द रिवेंज’ और इसकी रिलीज डेट- 19 मार्च का ऐलान कर दिया था। हालांकि, दूसरे पार्ट की एंडिंग में ऐसा कुछ रिवील नहीं किया गया, तो ऐसे में सवाल उठता है कि अब डायरेक्टर आदित्य धर ‘धुरंधर 3’ लेकर आएंगे या नहीं।

‘धुरंधर द रिवेंज’ के क्लाइमैक्स में हमजा का क्या हुआ?

‘धुरंधर द रिवेंज’ के क्लाइमैक्स में हमजा मुरीदके जाता है जहां वो मेजर इकबाल (अर्जुन रामपाल) को बड़ी ही बेरहमी से मारता है। हमजा इसके लिए बलोच फाइटर्स की मदद लेता है और पूरे आतंकी कैंप को ही उड़ा देता है। हालांकि, तबतक उसका भारतीय एजेंट होने का राज खुल जाता है। पाकिस्तानी फोर्स हमजा को बंदी बनाकर उसका मुंह खुलवाने के लिए उसे टॉर्चर करते हैं। तब हमजा की मदद के लिए आते हैं अजय सान्याल (आर माधवन) जो सीनियर पाकिस्तानी अधिकारी को ब्लैकमेल करके हमजा उर्फ जसकीरत को बचा लेते हैं।

‘धुरंधर द रिवेंज’ का सबसे बड़ा प्लॉट ट्विस्ट

जब पाकिस्तानी फोर्स हमजा को छोड़ देते हैं तो गाड़ी में उसे एक अन्य भारतीय एजेंट मिलता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि वो कोई और नहीं, बल्कि उसका ससुर और पाकिस्तानी राजनेता जमाल जमाली (राकेश बेदी) होता है। जी हां, जमाल भी एक हिंदुस्तानी एजेंट होता है जो लगभग पांच दशकों से पाकिस्तान में रह रहा होता है। वो हमजा को भारत वापस लौटने में मदद करता है।

अपने वतन लौटने पर जसकीरत सबसे पहले अजय सान्याल से मिलता है जो उसकी मिशन की कामयाबी पर उसे बधाई देते हैं। हालांकि, जसकीरत उर्फ हमजा का मन तो पाकिस्तान में अपने परिवार में ही अटका रहता है। वो वहां अपनी पत्नी यलीना (सारा अर्जुन) और बेटे जायन को छोड़कर आ जाता है जिनसे वो शायद कभी नहीं मिल पाएगा। 

क्लाइमैक्स में दिखाते हैं कि कैसे जसकीरत पंजाब के अपने गांव में पहुंच जाता है जहां वो दूर से ही अपनी मां और बहन को देखता है और पुरानी यादों में खोते हुए भावुक हो जाता है। अब मेकर्स ने क्लाइमैक्स को ओपन एंडिंग दी है। जसकीरत वापस अपने परिवार के पास चला जाता है या फिर किसी मिशन पर निकल जाता है, ये नहीं दिखाया गया है। 

आदित्य धर लाएंगे ‘धुरंधर 3’?

पोस्ट क्रेडिट सीन में दिखाया गया था कि कैसे जसकीरत कड़ी ट्रेनिंग के बाद हमजा अली मजारी बनने के लिए तैयार होता है। दूसरे पोस्ट क्रेडिट सीन में पाकिस्तानी जनरल शाहनवाज (राज जुत्शी) को गुस्से में पागल होता दिखाया गया जिसे सान्याल ने ब्लैकमेक करके हमजा को छुड़ाया था। हालांकि, इनमें से किसी भी सीन से ‘धुरंधर 3’ का हिंट नहीं मिला है।

ये भी पढ़ेंः न बड़े साहब के सस्पेंस में मजा, न म्यूजिक रहा कमाल… कैसे चाहकर भी सीक्वल में Dhurandhar जैसा जादू नहीं चला पाए आदित्य धर

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 20 March 2026 at 10:32 IST