अपडेटेड 17 March 2026 at 19:43 IST

Dhurandhar 2 Box Office Opening: धुरंधर 2 ने रिलीज से पहले बॉक्स ऑफिस पर ला दी सुनामी, तोड़ डाला DDLJ का 30 साल वाला ये रिकॉर्ड

Dhurandhar 2 Box Office Opening: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। फिल्म कल पेड प्रीव्यूज के लिए तैयार है और परसों ये फिल्म वर्ल्डवाइड रिलीज हो रही है। रिलीज से पहले ही फिल्म ने कई बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ किए हैं।

Follow :  
×

Share


Dhurandhar 2 Box Office Opening | Image: IMDb

Dhurandhar 2 Box Office Opening: भारतीय सिनेमा में कुछ फिल्में ऐसी आती हैं जो रिलीज से पहले ही इतिहास रचने का दम रखती हैं। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' फिलहाल उसी राह पर है। फिल्म को लेकर दर्शकों की दीवानगी का आलम यह है कि इसके पेड प्रीव्यू के टिकट 3000 रुपये तक में बिक रहे हैं। कल शाम (18 मार्च) 5 बजे से शुरू होने वाले शो हाउसफुल हो चुके हैं और एडवांस बुकिंग के आंकड़े होश उड़ाने वाले हैं।

मराठा मंदिर में हुआ ऐतिहासिक बदलाव

इस फिल्म की सुनामी का सबसे बड़ा असर मुंबई के आइकॉनिक सिनेमाघर 'मराठा मंदिर' में देखने को मिला है। पिछले 31 सालों से यहां ब्लॉकबस्टर फिल्म'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' (DDLJ) सुबह 11:30 बजे के शो में दिखाई जा रही थी। यह सिलसिला आज तक कभी नहीं टूटा, लेकिन 'धुरंधर 2' के क्रेज ने इस परंपरा को बदल दिया है।


रणवीर सिंह की इस फिल्म का रनटाइम लगभग 4 घंटे है। फैंस की भारी मांग और एक्स्ट्रा शोज की जरूरत को देखते हुए DDLJ का समय बदलकर सुबह 10:00 बजे कर दिया गया है, ताकि 'धुरंधर 2' को प्राइम टाइम स्लॉट मिल सके। यह अपने आप में एक मिसाल है कि किसी फिल्म के लिए इतने साल पुराने रिकॉर्ड को बदला गया हो।

ये भी पढ़ें - Shri Ramayana Yatra: भारतीय रेलवे लाया है 'श्री रामायण यात्रा', जानें किराया, सुविधाएं और किन शहरों से गुजरेगी ट्रेन

एडवांस बुकिंग में मचा रही है 'धुरंधर' धमाल

आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाने के लिए तैयार है। फिल्म के प्रति उत्साह का अंदाजा इन आंकड़ों से लगाया जा सकता है। आज सुबह तक ओपनिंग डे और पेड प्रीव्यू को मिलाकर लगभग 26,761 शोज बुक किए जा चुके हैं। 18 मार्च के पेड प्रीव्यू के लिए फिल्म दोपहर तक ही 40.70 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है। कई शहरों में मांग को देखते हुए फिल्म के शोज चौबीसों घंटे चलाने का फैसला लिया गया है।

क्या 100 करोड़ से खुलेगा खाता?

'धुरंधर 2' पेड प्रीव्यू और ओपनिंग डे को मिलाकर पहले ही दिन 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है। रणवीर सिंह का धुरंधर अवतार और आदित्य धर का विजन दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लाने में पूरी तरह सफल साबित हो रहा है।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 17 March 2026 at 19:43 IST