Shri Ramayana Yatra: भारतीय रेलवे लाया है 'श्री रामायण यात्रा', जानें किराया, सुविधाएं और किन शहरों से गुजरेगी ट्रेन
Shri Ramayana Yatra: रामभक्तों के लिए एक खुशखबरी आई है। अब रेलवे श्री रामायण यात्रा की घोषणा की है। जानें क्या किराया लगेगा और किन शहरों से ट्रेन गुजरेगी? हर डिटेल के बारे में जानने के लिए इस लेख को पढ़ें।
- भारत
- 3 min read

Shri Ramayana Yatra: भारत आध्यात्मिकता का केंद्र है। भारत की भूमि पर 450,000 से अधिक धरोहर स्थल मौजूद हैं, जो न केवल इतिहास की गवाही देते हैं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र भी हैं। वाराणसी की असीम शांति, ऋषिकेश की योग लहरें, तिरुपति की भव्यता, अमृतसर की पवित्रता और अयोध्या का गौरव आज दुनिया भर के पर्यटकों को अपनी ओर खींच रहा है।
इसी बढ़ती मांग और आस्था को सम्मान देने के लिए, भारतीय रेलवे ने एक क्रांतिकारी पहल 'श्री रामायण यात्रा'की है। आइए जानते हैं कि कितना किराया लगेगा और किन शहरों से ये ट्रेन गुजरेगी?
17 दिवसीय श्री रामायण यात्रा के लिए संचालित ट्रेन
भारतीय रेलवे द्वारा संचालित यह 17 दिवसीय यात्रा केवल एक रेल सफर नहीं, बल्कि भगवान श्री राम के जीवन दर्शन का एक जीवंत अनुभव है। 30 मार्च से शुरू होने वाली यह यात्रा भारत और नेपाल के उन प्रमुख स्थलों को जोड़ती है, जिनका रामायण काल में विशेष महत्व रहा है।
भारत गौरव डीलक्स एसी पर्यटक ट्रेन के माध्यम से आयोजित यह सफर 'देखो अपना देश' की संकल्पना को साकार करता है। यह ट्रेन आधुनिक सुख-सुविधाओं से लैस है, जिसमें यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है।
ट्रेन में क्या-क्या सुविधाएं दी जाएगी?
- यह ट्रेन एक 'चलता-फिरता पांच सितारा होटल' है। इसमें यात्रियों के लिए तीन श्रेणियां फर्स्ट एसी, सेकंड एसी और थर्ड एसी उपलब्ध हैं।
- आधुनिक रसोई और दो भव्य रेस्तरां मौजूद है। जहां केवल शुद्धा शाकाहारी भोजन मिलेगा।
- लंबी यात्रा की थकान मिटाने के लिए फुट मसाजर और कोचों में शॉवर क्यूबिकल भी दिया जाएगा।
- प्रत्येक कोच में सीसीटीवी कैमरे और समर्पित सुरक्षा गार्ड रहेंगे।
- सेंसर आधारित आधुनिक वॉशरूम भी रहेगा।
अयोध्या से रामेश्वरम तक सफर
सफदरजंग रेलवे स्टेशन, दिल्ली से शुरू होकर यह यात्रा लगभग 7,560 किलोमीटर का सफर तय करती है।
Advertisement
- अयोध्या और नंदीग्राम - राम जन्मभूमि, हनुमानगढ़ी और भरत कुंड के दर्शन।
- नेपाल (जनकपुर)- सीतामढ़ी से सड़क मार्ग द्वारा माता सीता की जन्मभूमि जानकी मंदिर का भ्रमण।
- उत्तर प्रदेश और बिहार- बक्सर के राम रेखा घाट से लेकर वाराणसी की विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती और प्रयागराज के त्रिवेणी संगम तक का सफर तय करेगी।
- चित्रकूट और नासिक- भगवान राम के वनवास काल के प्रमुख स्थल जैसे गुप्त गोदावरी और पंचवटी।
- दक्षिण भारत (हम्पी और रामेश्वरम)- किष्किंधा नगरी (हम्पी) के अंजनाद्री पर्वत से लेकर भारत के अंतिम छोर रामेश्वरम के ज्योतिर्लिंग तक।
ये भी पढ़ें - Shani Gochar 2026: 21 मार्च को शनि करेंगे महागोचर, इन 4 राशियों की चमक जाएगी किस्मत;हर जगह होगा बोलबाला
जानें कितना किराया लगेगा?
- थर्ड एसी (3AC)- ₹1,14,100 प्रति व्यक्ति।
- सेकंड एसी (2AC)- ₹1,51,225 प्रति व्यक्ति।
- फर्स्ट एसी (1AC)- ₹1,64,940 प्रति व्यक्ति।