अपडेटेड 24 March 2026 at 21:48 IST
सिगरेट बुझा ली थी, यकीन मानिए... Dhrundhar 2 में 'गुरबानी' वाले सीन को लेकर आर माधवन ने सिख कम्यूनिटी से मांगी माफी- VIDEO
R Madhavan Clarifies For Smoking Scene: 'धुरंधर 2' के सिख समुदाय के सीन पर जो बवाल मचा हुआ है, उसपर आर माधवन ने वीडियो बनाकर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने क्लियर किया है कि आखिर किस तरह से सीन को शूट किया गया था।
R Madhavan Clarifies For Smoking Scene: 'धुरंधर 2' के एक्टर आर माधवन ने एक खास फिल्म के सीन को लेकर वीडियो के जरिए बयान जारी किया है। इस सीन में उन्हें कथित तौर पर सिगरेट पकड़े हुए दिखाया गया है। इससे ऐसा कहा जा रहा है कि सिख समुदाय के वर्ग की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं, जिसे लेकर उनके, आदित्य धर और रणवीर सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। दिन पर दिन ये विवाद गहराता जा रहा है। इस सीन को लेकर सिख समुदाय के कुछ लोगों ने आपत्ति जताई है, जिसके बाद आर माधवन ने सामने आकर अपनी सफाई दी है।
क्या है पूरा विवाद
फिल्म के एक सीन में में माधवन के किरदार को कथित तौर पर सिगरेट पकड़े हुए पवित्र पंक्तियां पढ़ते हुए दिखाया गया है। इस सीन को लेकर सिख समुदाय के एक वर्ग ने नाराजगी जताई और इसे धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताया है। इस मामले में आदित्य धर, आर माधवन और रणवीर सिंह के खिलाफ मुंबई के मुलुंड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि फिल्म में गुरबानी का अपमान किया गया है, जो समुदाय की भावनाओं के खिलाफ है।
आर माधवन ने वीडियो बनाकर दी सफाई
विवाद बढ़ने के बाद आर माधवन ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो जारी कर स्थिति साफ की है। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह गलतफहमी है और सीन में पवित्रता का पूरा ध्यान रखा गया था। उनके मुताबिक, डायलॉग बोलने से पहले ही सिगरेट बुझा दी गई थी और न तो स्क्रीन पर धुआं दिखाया गया और न ही हाथ में सिगरेट नजर आती है।
धार्मिक भावनाओं पर क्या बोले एक्टर
माधवन ने यह भी कहा कि वह सिख समुदाय का दिल से सम्मान करते हैं और किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का उनका कोई इरादा नहीं था। उन्होंने भरोसा दिलाया कि फिल्म बनाते समय सभी धार्मिक पहलुओं का पूरी तरह से खास ध्यान रखा गया है।
फिल्म पर और भी विवाद आए सामने
फिल्म को लेकर एक और विवाद तमिलनाडु में भी सामने आया है, जहां इसे लेकर अदालत में याचिका दायर की गई है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि फिल्म चुनावी माहौल को प्रभावित कर सकती है। इसके साथ ही पाकिस्तान से लगातार वीडियोज सामने आ रहे हैं, जिसमें लोग इसपर गलत और गंदी टिप्पड़िया कर रहे हैं।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 24 March 2026 at 21:48 IST