अपडेटेड 19 March 2026 at 21:16 IST

Dhurandhar 2 vs Ustaad Bhagat Singh: साउथ में फेल हुई रणवीर की 'धुरंधर 2', लाखों में सिमटी कमाई, 'उस्ताद भगत सिंह' ने मारी बाजी

Dhurandhar 2 vs Ustaad Bhagat Singh: साउथ सिनेमा में रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' ओपनिंग डे पर कमाई करने में फेल साबित हुई है। फिल्म ने लाखों में कमाई की है। वहीं पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' ने बाजी मारी है।

Follow :  
×

Share


Dhurandhar 2 vs Ustaad Bhagat Singh | Image: Instagram

Dhurandhar 2 vs Ustaad Bhagat Singh: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग के साथ चर्चा में बनी हुई है। हिंदी बेल्ट में फिल्म रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है, लेकिन साउथ रीजन मेंओपनिंग डे पर इसका प्रदर्शन काफी कमजोर नजर आ रहा है। इसकी बड़ी वजह पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' को माना जा रहा है, जिसने रिलीज के साथ ही बाजार पर मजबूत पकड़ बना ली है। आइए देखते हैं कि दोनों फिल्मों का ओपनिंग डे पर कैसा रहा प्रदर्शन।

हिंदी में 'धुरंधर 2' का दमदार प्रदर्शन

फिल्म ने पहले दिन शानदार कलेक्शन करते हुए कुल 90 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई दर्ज कर ली है। हिंदी वर्जन अकेले 87.59 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जिससे साफ है कि नॉर्थ इंडिया में फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। नाइट के शोज से कमाए गए बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों को जोड़ने के बाद फिल्म की ओपनिंग डे की कमाई 100 करोड़ के पार हो सकती है।

साउथ में क्यों हुई फेल

वहीं साउथ बेल्ट में फिल्म की कमाई लाखों में सिमट कर रह गई है। तेलुगु वर्जन करीब 1.89 करोड़, तमिल 0.95 करोड़, मलयालम 0.08 करोड़ और कन्नड़ में सिर्फ 0.07 करोड़ का कलेक्शन हुआ है। कई जगहों पर फिल्म समय पर रिलीज नहीं हो पाई, जिससे दर्शकों में नाराजगी देखने को मिली है।

 

 

'उस्ताद भगत सिंह' का साउथ बॉक्स ऑफिस पर दबदबा

उस्ताद भगत सिंह ने तेलुगु मार्केट में जबरदस्त पकड़ बनाई हुई है। फिल्म ने शाम तक 20 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है, जबकि इसकी ऑक्यूपेंसी भी 80 प्रतिशत से ऊपर रही है। हैदराबाद जैसे शहरों में इस फिल्म के शोज की संख्या भी 'धुरंधर 2' से कई गुना ज्यादा है।

मेकर्स की रणनीति पर सवाल

धुरंधर 2 के साउथ में कमजोर प्रदर्शन के पीछे मेकर्स की प्लानिंग को जिम्मेदार माना जा रहा है। पेड प्रीमियर कैंसिल होना और डब वर्जन समय पर थिएटर्स तक न पहुंच पाना फिल्म के लिए बड़ा झटका साबित हुआ है। अब तक इस मुद्दे पर मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक बयान भी सामने नहीं आया है।

यह भी पढ़ें: साध्वी लुक से सुर्खियां बटोरने वाली ममता कुलकर्णी ने बदली अदाएं

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 19 March 2026 at 21:16 IST