अपडेटेड 20 March 2026 at 22:09 IST

बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' की सुनामी... गदगद रणवीर सिंह Fa9la गाने पर झूमे तो वीडियो हो गया वायरल

Ranveer Singh Viral Dance: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड्स सेट कर रही है। इसी बीच एक्टर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह Fa9la गाने पर झूमते हुए नजर आ रहे हैं।

Follow :  
×

Share


Ranveer Singh Viral Dance: | Image: instagram

Ranveer Singh Viral Dance: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई है। फिल्म को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 100 करोड़ कमा लिए थे। वहीं दूसरे दिन भी इसकी धमाकेदार कमाई जारी है। फिल्म की सफलता का जश्न भी जोरदार तरीके से मनाया जा रहा है। इस दौरान का रणवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह Fa9la गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

स्पेशल स्क्रीनिंग में सितारों का जमावड़ा

फिल्म की रिलीज के बाद मुंबई में एक खास स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमें फिल्म की पूरी स्टारकास्ट और कई बड़े स्टार्स शामिल हुए। इस दौरान रणवीर सिंह के साथ डायेक्टर आदित्य धर, यामी गौतम, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, सौम्या टंडन, क्रिस्टल डिसूजा और आयशा खान नजर आए। हालांकि अक्षय खन्ना इस जश्न में नहीं नजर आए।

रणवीर सिंह का डांस वीडियो वायरल

सेलिब्रेशन के दौरान रणवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह फिल्म के लोकप्रिय गाने फा9ला पर जमकर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। यह वही गाना है, जिसका इस्तेमाल पहले पार्ट में अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत की एंट्री के लिए किया गया था। एक्टर के इस अंदाज को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

कहानी में सस्पेंस और एक्शन का लगा तड़का

'धुरंधर 2' की कहानी वहीं से शुरू होती है, जहां पहला पार्ट खत्म हुआ था। फिल्म में रहमान डकैत की मौत के बाद की घटनाओं को दिखाया गया है। कहानी भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, गुप्त मिशनों और पाकिस्तान में मौजूद दुश्मनों के नेटवर्क के इर्द-गिर्द घूमती है। रणवीर सिंह का किरदार हमजा मिशन के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे करता है और खतरनाक दुश्मनों का सामना करता है।

'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर कर रही ऐतिहासिक कमाई

'धुरंधर 2' ने रिलीज के बाद से ही कमाई के मामले में इतिहास रच दिया है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म पहले ही दिन 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन करीब 103 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जबकि प्रीव्यू शो से 43 करोड़ रुपये पहले ही आ चुके थे। इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन 146 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। अभी भी इसकी कमाई लगातार जारी है, वहीं आने वाले वीकेंड में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में और इजाफा देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: बुक नहीं हो रहा सिलेंडर या आपकी गैस किसी और को दे दिया? करें शिकायत

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 20 March 2026 at 22:09 IST