Dhurandhar 2 BO Collection: 1000 करोड़ क्लब के पार ‘धुरंधर 2’, 20वें दिन भी बरकरार रफ्तार; अब ‘पुष्पा 2’ का खतरे में रिकॉर्ड
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 20: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' की लगातार कमाई जारी है। फिल्म को रिलीज हुए 20 दिन बीत गए हैं। अब सवाल है कि क्या वर्ल्डवाइड कलेक्शन में आदित्य धर की फिल्म 'पुष्पा 2' का रिकॉर्ड ध्वस्त कर पाएगी या नहीं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 20: रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के तीन हफ्ते बाद भी फिल्म की कमाई में जबरदस्त पकड़ बनी हुई है, जो इसे साल की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल कर रही है। बीस दिन बीतने के बाद भी आदित्य धर की फिल्म की कमाई जारी है। अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' का रिकॉर्ड तोड़ने के बेहत करीब पहुंच चुका है 'धुरंधर 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन।
20वें दिन का कलेक्शन
आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही 102 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक कमाई कर ली थी। पहले हफ्ते में फिल्म ने 674 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर आने वाली अपनी सफलता का संकेत दे दिया था। रिलीज से पहले हुए पेड प्रीव्यू में भी फिल्म ने शानदार कमाई करते हुए चर्चा बटोरी थी। रिलीज के 20वें दिन भी ‘धुरंधर 2’ की कमाई की रफ्तार धीमी नहीं पड़ी, फिल्म ने 10.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जो इसके मजबूत बॉक्स ऑफिस होल्ड को दर्शाता है। लगातार दर्शकों का मिल रहा प्यार फिल्म को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहा है।
भारत और वर्ल्डवाइड टोटल कलेक्शन
फिल्म ने भारतीय बाजार में अब तक 1033.37 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं, वर्ल्डवाइड कमाई 1637.21 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है, जिससे यह फिल्म कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड के करीब पहुंच गई है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में कौन- कौन सी फिल्म के रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब रहती है।
क्या टूटेगा ‘पुष्पा 2’ का रिकॉर्ड
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या ‘धुरंधर 2’, अल्लु अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी। ‘पुष्पा 2’ ने दुनियाभर में 1742.10 करोड़ रुपये की कमाई की थी। मौजूदा रफ्तार को देखते हुए ‘धुरंधर 2’ इस आंकड़े को पार करने की ओर तेजी से बढ़ रही है।
‘धुरंधर 2’ स्टारकास्ट
फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल जैसे कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ कई सेलेब्रिटीज से भी सराहना मिल रही है, जिससे इसकी लोकप्रियता और बढ़ गई है।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 8 April 2026 at 06:51 IST