अपडेटेड 18 March 2026 at 15:58 IST
Dhurandhar 2 Box Office Collection: पठान और RRR को पीछे छोड़ आगे निकली 'धुरंधर 2', ओपनिंग से पहले ही एडवांस बुकिंग में रचा इतिहास
Dhurandhar 2 Box Office Collection: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' ने एडवांस बुकिंग में नया रिकॉर्ड सेट कर लिया है। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने पठान और आरआरआर को पीछे छोड़ दिया है।
Dhurandhar 2 Box Office Collection: रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'धुरंधर 2' रिलीज से पहले ही जबरदस्त सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा। इसकी झलक एडवांस बुकिंग के आंकड़ों में साफ नजर आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने रिलीज से पहले ही कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं, जिससे बॉक्स ऑफिस पर इसके धमाकेदार आगाज की उम्मीदें और बढ़ गई हैं।
पेड प्रीव्यू और ओपनिंग डे में शानदार कमाई
रिपोर्ट्स के अनुसार 'धुरंधर 2' ने पेड प्रीव्यू और ओपनिंग डे के लिए 119.81 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई दर्ज कर ली है। सैक्निल्क के मुताबिक 18 मार्च को होने वाले पहले पेड प्रीव्यू शो से ही अभी तक फिल्म ने करीब 37.11 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं, जो इसे साल की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में शामिल कर सकता है।
एडवांस बुकिंग में करोड़ों की कमाई
फिल्म ने इंटरनेशनल मार्केट में भी शानदार प्रदर्शन किया है। खासकर नॉर्थ अमेरिका में 'धुरंधर 2' ने 5 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है। इसी के साथ इसने पठान, आरआरआर और बाहुबली 2 जैसी बड़ी फिल्मों के प्री-सेल्स रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म ने सिर्फ नॉर्थ अमेरिका में ही करीब 6 मिलियन डॉलर की एडवांस बुकिंग कर ली है। वहीं वर्ल्डवाइड स्तर पर यह आंकड़ा 120 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।
पहले 24 घंटे में टिकट सेल में बनाया दूसरा स्थान
फिल्म ने टिकट बिक्री के मामले में भी शानदार प्रदर्शन किया है। पहले 24 घंटों में 'धुरंधर 2' के लगभग 1.25 लाख टिकट बिके, जिससे यह हाईएस्ट सेल की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर 'जवान' है, जिसके 1.55 लाख टिकट पहले दिन बिके थे।
'टॉक्सिक' से टली टक्कर
पहले 'धुरंधर 2' की टक्कर फिल्म 'टॉक्सिक' से होने वाली थी, लेकिन मिडिल ईस्ट में चल रही परिस्थितियों के चलते टॉक्सिक के मेकर्स ने इसकी रिलीज टालकर 4 जून कर दी है। ऐसे में अब 'धुरंधर 2' को बॉक्स ऑफिस पर सोलो रन मिलने की पूरी संभावना है।
यह भी पढ़ें: दीपिका कक्कड़ ने दिया कैंसर ट्रीटमेंट का अपडेट, सुनकर बढ़ी फैंस की चिंता
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 18 March 2026 at 15:58 IST