Dhurandhar 2 Song: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' का पहला गाना ‘आरी-आरी’ रिलीज, कुछ ही घंटों में इंटरनेट पर छाया
Dhurandhar 2 Song: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' का पहला गाना आरी- आरी रिलीज हो गया है। इस गाने ने रिलीज होते ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।
Dhurandhar 2 Song: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। फिल्म की रिलीज डेट जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे मेकर्स भी फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसी बीच फिल्म का मोस्ट अवेटेड गाना ‘आरी-आरी’ रिलीज कर दिया गया है, जो आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ट्रेलर के बाद गाने का इंतजार
'धुरंधर 2' के ट्रेलर को दर्शकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। ट्रेलर की एडिटिंग, तेज रफ्तार कहानी और दमदार बैकग्राउंड म्यूजिक की खूब तारीफ हुई। खास बात यह रही कि ट्रेलर में सुनाई दिया ‘आरी-आरी’ गाना लोगों की जुबान पर चढ़ गया था। यही वजह है कि इस गाने की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
19 साल पुराने गाने का नया अंदाज
अब मेकर्स ने ‘आरी-आरी’ को आधिकारिक तौर पर रिलीज कर दिया है। यह गाना मशहूर बॉम्बे रॉकर्स बैंड के करीब 19 साल पुराने इंडी पॉप ट्रैक का रीमेक वर्जन है। इस नए वर्जन को म्यूजिक कंपोजर शाश्वत सचदेव ने नए अंदाज में अरेंज और कंपोज किया है। गाने की तेज बीट्स और एनर्जेटिक स्टाइल इसे और भी दमदार बना रहे हैं।
गाने में दिखा रणवीर का दमदार अंदाज
गाने में रणवीर सिंह के हमजा किरदार की झलक देखने को मिलती है। उनके एनर्जेटिक डांस मूव्स और स्क्रीन प्रेजेंस ने गाने को और भी खास बना दिया है। रिलीज के कुछ ही समय में इस गाने को 9 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और यह तेजी से ट्रेंड कर रहा है। ‘आरी-आरी’ के नए वर्जन में रैप का भी खास तड़का लगाया गया है। गाने की बीट्स इंडियन रैप आर्टिस्ट रेबल ने तैयार की हैं। क्लासिक धुन और मॉडर्न रैप के इस मेल को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं गाने के बोल मशहूर गीतकार इरशाद कामिल ने लिखे हैं।
फिल्म की रिलीज का है इंतजार
गाने की रिलीज के बाद अब फैंस को फिल्म का इंतजार है। रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 को 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले पार्ट की तरह धमाल मचा पाती है या नहीं।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 12 March 2026 at 17:17 IST