Dhamaal 4 Box Office Day 25: धमाल 4 की रफ्तार हुई अब धीमी, आज होगा बॉक्स ऑफिस पर 'मंगल'!
Dhamaal 4 Box Office Collection: धमाल 4 फिल्म को रिलीज हुए अब 25 दिन पूरे हो चुके हैं लेकिन अभी भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। अब फिल्म के 25वें दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट भी सामने आ गई है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read
Dhamaal 4 Box Office Collection: धमाल-4 फिल्म को रिलीज हुए अब 25 दिन पूरे हो चुके हैं लेकिन अभी भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। स्पाइडर मैन फिल्म के आने के बावजूद बीते वीकेंड में भी धमाल-4 ठीक ठाक कमाई कर चुकी है। अब फिल्म के 25वें दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट भी सामने आ गई है।
25वें दिन का कलेक्शन
धमाल 4 ने 25वें दिन 60 लाख का कारोबार किया है जो फिल्म का अभी तक का सबसे काम कलेक्शन है। चौथे सोमवार को देश भर में इस फिल्म के 2,318 शो का प्रदर्शन हुआ था।
धमाल 4 ने देश भर में कितने कमाए
धमाल 4 ने अपनी रिलीज के पहले दिन शुक्रवार 10 जुलाई को 14 करोड़ की ओपनिंग ली थी। इसके बाद फिल्म ने शनिवार को 22.50 करोड़, रविवार को 28.50 करोड़, सोमवार को 8.75 करोड़, मंगलवार को 9.50 करोड़, बुधवार को 6.75 करोड़ और गुरुवार को 6 करोड़ के कलेक्शन के साथ एक हफ्ते में 96 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था।
अजय देवगन की इस फिल्म ने दूसरे हफ्ते में शुक्रवार को फिल्म ने 5.50 करोड़, शनिवार को 10.25 करोड़, रविवार को 12.75 करोड़ और सोमवार को 3.25 करोड़, मंगलवार को 4 करोड़, बुधवार को 2.75 करोड़ के साथ गुरुवर को 2.15 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इससे फिल्म ने दूसरे हफ्ते में 40.65 करोड़ की कमाई की।
फिर तीसरे हफ्ते में फिल्म ने शुक्रवार को 2.50 करोड़, शनिवार को 4.50 करोड़, रविवार को 6.25 करोड़, सोमवार को 1.60 करोड़, मंगलवार को 2.25 करोड़, बुधवार को 1.50 करोड़ और गुरुवार को 0.90 करोड़ (90 लाख) का नेट कलेक्शन किया है।
अब चौथे हफ्ते में धमाल 4 ने शुक्रवार को 1.15 करोड़, शनिवार को 1.60 करोड़, रविवार को 2.35 करोड़, सोमवार को 60 लाख का कलेक्शन किया है।
इस प्रकार धमाल-4 ने पहले हफ्ते में 96 करोड़, दूसरे हफ्ते में 40.65 करोड़, तीसरे हफ्ते में 19.25 करोड़ और चौथे हफ्ते के सोमवार तक 5.75 करोड़ की कमाई की है। इससे फिल्म ने अभी तक कुल 161.65 करोड़ की नेट कमाई कर ली है।
मंगलवार को होगा मंगल
हालांकि आज मंगलवार को धमाल 4 फिल्म की टिकट ऑफर के साथ मिलेगी। ऐसे में धमाल फिल्म के कलेक्शन में इजाफा होने की आज पूरी उम्मीद है।
धमाल-4 की कास्ट
'धमाल-4' में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख, अरशद वारसी, रवि किशन, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा, अंजली आनंद, संजीदा शेख, ईशा गुप्ता जैसे कई कलाकार हैं। धमाल सीरीज की तीनों फिल्मों की तरह चौथे पार्ट का भी निर्देशन इन्द्र कुमार ने किया है। इस फिल्म का निर्माण अजय देवगन ने भूषण कुमार, इन्द्र कुमार, आनंद पंडित और कुमार मंगत पाठक के साथ किया है।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 4 August 2026 at 08:26 IST