Spider-Man ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, वीकेंड में की जबड़दस्त कमाई, जानें आंकड़ा

Spider-Man Brand New Day Box Office Collection: ‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ फिल्म ने दुनिया भर के साथ भारत में भी तहलका मचा रखा है। अब इस फिल्म के रविवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट भी आ गई है।

Spider-Man Brand New Day
Spider-Man Brand New Day | Image: Sony

Spider-Man Brand New Day Box Office Collection: ‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ फिल्म ने दुनिया भर के साथ भारत में भी तहलका मचा रखा है। अब इस फिल्म के रविवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट भी आ गई है जिसने बॉलीवुड के साथ साउथ सिनेमा को भी हैरान कर दिया है। 

रविवार का कलेक्शन 

स्पाइडर मैन फिल्म ने भारत में रविवार को 77.75 करोड़ का अपना अब तक का सबसे बड़ा नेट कलेक्शन किया है। गौरतलब है कि रविवार को फिल्म के देश भर में 18,051 शो प्रदर्शित हुए थे। 

यह फिल्म अंग्रेजी के साथ हिन्दी, तमिल, तेलुगु, कन्नड और मलयालम में भी रिलीज हुई है। फिल्म के अंग्रेजी वर्जन लगातार सबसे ज्यादा कमाई कर रहा है। रविवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट में भी फिल्म के अंग्रेजी वर्जन ने अकेले 41 करोड़ कमाने का बड़ा काम किया है। इसके बाद हिन्दी वर्जन ने 29.50 करोड़, तमिल वर्जन ने 3.75 करोड़, तेलुगु वर्जन ने 3.30 करोड़ और कन्नड और मलयालम वर्जन ने 0.10-0.10 करोड़ का कलेक्शन किया है।   

अब तक कितनी कमाई हुई   

'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' फिल्म गुरुवार को भारत में रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर सभी भाषाओं में 60.60 करोड़ की बड़ी ओपनिंग ली थी। फिर फिल्म ने शुक्रवार को 49.35 करोड़, शनिवार को 66.75 करोड़ और अब रविवार को 77.75 करोड़ का अब तक का सबसे बड़ा नेट कलेक्शन किया है। 

Advertisement

इस प्रकार ‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ फिल्म ने सिर्फ 4 दिन में ही 257.95 करोड़ की बंपर कमाई कर के सभी को हैरान कर दिया है। वहीं दुनिया भर में फिल्म ने अब तक 927 मिलियन का तगड़ा कलेक्शन कर लिया है।  

'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कास्ट 

फिल्म की कास्ट की बात करें तो अभिनेता टॉम हॉलेंड फिल्म में स्पाइडर मैन की भूमिका में हैं। तो वहीं अभिनेत्री जेंडाया फिल्म में Michelle Jones Watson का किरदार निभा रही हैं। इनके अलावा 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' फिल्म में मार्क रुफ्फालो, जैकोब बटलन, जॉन बर्न्थेल और सैडी सिंक के नाम शामिल हैं। 

Advertisement

इसे भी पढ़ें- Dhamaal 4 Box Office: अजय देवगन ने 24वें दिन बॉक्स ऑफिस पर मचा दिया धमाल

Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड