Dhamaal 4 Box Office Day 22: धमाल 4 के जरिए करोड़ों छाप चुके हैं अजय देवगन, लेकिन अब 'स्पाइडर मैन' के सामने क्या टिक पाएगा 'सिंघम', जानिए

Dhamaal 4 Box Office Collection: ‘धमाल-4’ तीन हफ्ते पूरे कर अब चौथे हफ्ते में पहुंच गई है। अजय देवगन की फिल्म 150 करोड़ की कमाई पहले ही कर चुकी है जिसके बाद धमाल-4 अब बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ की रेस में आगे बढ़ रही है।

spiderman dhamaal 4 | Image: ADF, Sony Pictures

Dhamaal 4 Box Office Collection: ‘धमाल-4’ तीन हफ्ते पूरे कर अब चौथे हफ्ते में पहुंच गई है। अजय देवगन की फिल्म 150 करोड़ की कमाई पहले ही कर चुकी है जिसके बाद धमाल-4 अब बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ की रेस में आगे बढ़ रही है। अब फिल्म के 22वें दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट सामने आ गई है। 

22वें दिन की रिपोर्ट 

धमाल 4 ने 22वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1 करोड़ का कलेक्शन किया है। चौथे शुक्रवार को फिल्म के देश भर में 2,389 शो प्रदर्शित हुए थे। 

धमाल 4 ने अब तक कितने कमाए  

धमाल-ने पहले दिन शुक्रवार 10 जुलाई को 14 करोड़ की ओपनिंग के बाद शनिवार को 22.50 करोड़रविवार को 28.50 करोड़सोमवार को 8.75 करोड़मंगलवार को 9.50 करोड़बुधवार को 6.75 करोड़ और गुरुवार को 6 करोड़ के कलेक्शन के साथ एक हफ्ते में 96 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था। 

इसके बाद दूसरे हफ्ते में शुक्रवार को फिल्म ने 5.50 करोड़, शनिवार को 10.25 करोड़, रविवार को 12.75 करोड़ और सोमवार को 3.25 करोड़, मंगलवार को 4 करोड़, बुधवार को 2.75 करोड़ के साथ गुरुवर को 2.15 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इससे फिल्म ने दूसरे हफ्ते में 40.65 करोड़ की कमाई की। 

फिर तीसरे हफ्ते में फिल्म ने शुक्रवार को 2.50 करोड़, शनिवार को 4.50 करोड़, रविवार को 6.25 करोड़, सोमवार को 1.60 करोड़, मंगलवार को 2.25 करोड़, बुधवार को 1.50 करोड़, गुरुवार को 0.90 करोड़ (90 लाख) और शुक्रवार को 1 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है।  

धमाल-4 ने पहले हफ्ते में 96 करोड़, दूसरे हफ्ते में 40.65 करोड़, तीसरे हफ्ते में 19.25 के कलेक्शन के साथ चौथे शुक्रवार को भी 1 करोड़ की कमाई की है। इससे फिल्म ने अभी तक कुल 156.90 करोड़ की शुद्ध कमाई कर ली है। 

वीकेंड पर होगा स्पाइडर मैन से मुकाबला 

हालांकि फिल्म धमाल 4 को किसी नई बॉलीवुड फिल्म का सामना नहीं करना पड़ा है। लेकिन अब 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' फिल्म ने सिर्फ 2 दिन में 100 करोड़ की कमाई कर ली है। इससे फिल्म धमाल को बड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। हालांकि उम्मीद है कि 3 हफ्ते बाद भी वीकेंड पर स्पाइडर मैन का सामना करने में सिंघम को थोड़ी बहुत सफलता मिल सकती है। 

'धमाल-4' की कास्ट 

'धमाल-4' में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुखअरशद वारसीरवि किशनजावेद जाफरीसंजय मिश्राअंजली आनंदसंजीदा शेखईशा गुप्ता जैसे कई कलाकार हैं। धमाल सीरीज की तीनों फिल्मों की तरह चौथे पार्ट का भी निर्देशन इन्द्र कुमार ने किया है। इस फिल्म का निर्माण अजय देवगन ने भूषण कुमारइन्द्र कुमारआनंद पंडित और कुमार मंगत पाठक के साथ किया है।  

इसे भी पढ़ें- Spider-Man Brand New Day: आते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गया स्पाइडर मैन, सिर्फ दो दिन में फिल्म हुई 100 करोड़ के पार

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 1 August 2026 at 10:36 IST