Dhamaal 4 Box Office Day 17: अजय देवगन ने 17वें दिन बॉक्स ऑफिस पर मारा छक्का, स्कोर बोर्ड पर छप गए इतने करोड़
Dhamaal 4 Box Office Collection: ‘धमाल-4’ का तीसरा वीकेंड भी पूरा हो गया है। फिल्म ने अपनी रिलीज के 17वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 15वें और 16वें दिन से अधिक कलेक्शन किया है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read
Dhamaal 4 Box Office Collection: ‘धमाल-4’ का तीसरा वीकेंड भी पूरा हो गया है। फिल्म ने अपनी रिलीज के 17वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 15वें और 16वें दिन से अधिक कलेक्शन किया है। इससे फिल्म ने वीकेंड पर अच्छी कमाई कर ली है।
अजय देवगन ने 17वें दिन मारा छक्का
धमाल 4 ने बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन 6.15 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। तीसरे रविवार को फिल्म के देश भर में 5,184 शो प्रदर्शित हुए। इस कारण अजय देवगन ने अपनी फिल्म धमाल 4 से बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन छक्का मार कर वीकेंड समाप्त किया है।
धमाल-4 ने अभी तक कितने कमाए
धमाल-4 ने पहले दिन शुक्रवार 10 जुलाई को 14 करोड़ की ओपनिंग के बाद शनिवार को 22.50 करोड़, रविवार को 28.50 करोड़, सोमवार को 8.75 करोड़, मंगलवार को 9.50 करोड़, बुधवार को 6.75 करोड़ और गुरुवार को 6 करोड़ के कलेक्शन के साथ एक हफ्ते में 96 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था।
इसके बाद दूसरे हफ्ते में शुक्रवार को फिल्म ने 5.50 करोड़, शनिवार को 10.25 करोड़, रविवार को 12.75 करोड़ और सोमवार को 3.25 करोड़, मंगलवार को 4 करोड़, बुधवार को 2.75 करोड़ के साथ गुरुवर को 2.15 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इससे फिल्म ने दूसरे हफ्ते में 40.65 करोड़ की कमाई की।
फिर तीसरे हफ्ते में फिल्म ने शुक्रवार को 2.50 करोड़, शनिवार को 4.50 करोड़ और रविवार को 6.15 करोड़ का नेट कलेक्शन किया।
इससे धमाल-4 ने पहले हफ्ते के 96 करोड़, दूसरे हफ्ते के 40.65 करोड़ और तीसरे हफ्ते के पहले तीन दिनों के 13.15 करोड़ के कलेक्शन के साथ अब तक कुल 149.55 करोड़ की शानदार कमाई कर ली है।
'धमाल-4' की कास्ट
'धमाल-4' में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख, अरशद वारसी, रवि किशन, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा, अंजली आनंद, संजीदा शेख, ईशा गुप्ता जैसे कई कलाकार हैं। धमाल सीरीज की तीनों फिल्मों की तरह चौथे पार्ट का भी निर्देशन इन्द्र कुमार ने किया है। इस फिल्म का निर्माण अजय देवगन ने भूषण कुमार, इन्द्र कुमार, आनंद पंडित और कुमार मंगत पाठक के साथ किया है।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 27 July 2026 at 10:32 IST