Dhamaal 4 Box Office Day 24: अजय देवगन ने 24वें दिन बॉक्स ऑफिस पर मचा दिया धमाल, कर डाली इतने करोड़ों की कमाई

Dhamaal 4 Box Office Collection: अजय देवगन की फिल्म ‘धमाल-4’ ने अपनी रिलीज के 24 दिन पूरे कर लिए हैं। इसी के साथ फिल्म के 24वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी पेश हो गया है।

Dhamaal 4 will release on July 10 | Image: Republic

Dhamaal 4 Box Office Collection: अजय देवगन की फिल्म ‘धमाल-4’ ने अपनी रिलीज के 24 दिन पूरे कर लिए हैं। इसी के साथ फिल्म के 24वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी पेश हो गया है। यह कलेक्शन बताता है कि रविवार की छुट्टी का लाभ फिल्म को चौथे हफ्ते में पहुंचने के बावजूद भी हुआ।   

24वें दिन की कमाई 

फिल्म धमाल 4 ने 24वें दिन 2.35 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। यह कलेक्शन चौथे हफ्ते के शुक्रवार और शनिवार दोनों से ज्यादा है। बता दें कि रविवार को देश भर में फिल्म के 2,405 शो प्रदर्शित हुए हैं।    

धमाल 4 की अभी तक कुल कमाई   

धमाल-ने पहले दिन शुक्रवार 10 जुलाई को 14 करोड़ की ओपनिंग के बाद शनिवार को 22.50 करोड़रविवार को 28.50 करोड़सोमवार को 8.75 करोड़मंगलवार को 9.50 करोड़बुधवार को 6.75 करोड़ और गुरुवार को 6 करोड़ के कलेक्शन के साथ एक हफ्ते में 96 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था। 

इसके बाद दूसरे हफ्ते में शुक्रवार को फिल्म ने 5.50 करोड़, शनिवार को 10.25 करोड़, रविवार को 12.75 करोड़ और सोमवार को 3.25 करोड़, मंगलवार को 4 करोड़, बुधवार को 2.75 करोड़ के साथ गुरुवर को 2.15 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इससे फिल्म ने दूसरे हफ्ते में 40.65 करोड़ की कमाई की। 

फिर तीसरे हफ्ते में फिल्म ने शुक्रवार को 2.50 करोड़, शनिवार को 4.50 करोड़, रविवार को 6.25 करोड़, सोमवार को 1.60 करोड़, मंगलवार को 2.25 करोड़, बुधवार को 1.50 करोड़ और गुरुवार को 0.90 करोड़ (90 लाख) का नेट कलेक्शन किया है।  

अब चौथे हफ्ते में धमाल 4 ने शुक्रवार को 1.15 करोड़, शनिवार को 1.60 करोड़ और रविवार को 2.35 करोड़ का कलेक्शन किया है।  

इससे धमाल-4 ने पहले हफ्ते में 96 करोड़, दूसरे हफ्ते में 40.65 करोड़, तीसरे हफ्ते में 19.25 करोड़ और चौथे हफ्ते के रविवार तक 5.15 करोड़ की कमाई की है। इससे फिल्म ने अभी तक कुल 161.05 करोड़ की नेट कमाई की है। 

धमाल-की कास्ट 

'धमाल-4' में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुखअरशद वारसीरवि किशनजावेद जाफरीसंजय मिश्राअंजली आनंदसंजीदा शेखईशा गुप्ता जैसे कई कलाकार हैं। धमाल सीरीज की तीनों फिल्मों की तरह चौथे पार्ट का भी निर्देशन इन्द्र कुमार ने किया है। इस फिल्म का निर्माण अजय देवगन ने भूषण कुमारइन्द्र कुमारआनंद पंडित और कुमार मंगत पाठक के साथ किया है।  

इसे भी पढ़ें- Spider-Man Brand New Day: स्पाइडर मैन ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर तूफान, सिर्फ 3 दिन में फिल्म ने छाप डाले करोड़ों, लेकिन आज होगा बड़ा धमाल

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 3 August 2026 at 08:50 IST