अपडेटेड 5 February 2025 at 07:05 IST
Delhi Elections 2025: सिद्धार्थ से लेकर तापसी पन्नू तक... ये सेलिब्रिटीज हैं दिल्ली के वोटर्स, क्या डालेंगे वोट?
Celebrities Delhi Voters: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज यानि 5 फरवरी को मतदान होना है। ये सेलिब्रिटीज आज वोट डालने के लिए राजधानी आ सकते हैं।
Celebrities Delhi Voters: दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Elections 2025) के लिए आज यानि 5 फरवरी को मतदान होना है। सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। बॉलीवुड में भी ऐसे कई सितारे हैं जो राष्ट्रीय राजधानी के रहने वाले हैं और हर चुनाव में वोट देने दिल्ली जरूर आते हैं। तो चलिए उनके नाम जान लेते हैं।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग बुधवार की सुबह 7 बजे से शुरू होगी। राजधानी में 5 फरवरी को 1.56 करोड़ से ज्यादा वोटर 699 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करने वाले हैं। 70 विधानसभा सीटों के लिए आज 13,766 मतदान केंद्रों पर वोटिंग होगी।
दिल्ली चुनाव में वोट डालते हैं ये सेलिब्रिटीज
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का बेस भले ही मुंबई में हो लेकिन इसमें काम करने वाले कई कलाकार दिल्ली से ताल्लुक रखते हैं। वो हर चुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए कभी दिल्ली आना नहीं भूलते। तापसी पन्नू से लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा तक, ये सेलिब्रिटीज इस साल भी अपना सीएम चुनने के लिए दिल्ली आ सकते हैं।
दिल्ली चुनाव में वोट डालने आएंगे सिद्धार्थ, तापसी?
शेरशाह फेम एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा का घर दिल्ली में है। वो पिछले साल लोकसभा चुनाव में भी वोट डालने के लिए दिल्ली आए थे। इस साल विधानसभा चुनाव के लिए भी आज यहां वो जरूर आएंगे। उनके अलावा, तापसी पन्नू, हुमा कुरेशी और स्वरा भास्कर भी राजधानी की रहने वाली हैं और वोट डालने के लिए जरूर दिल्ली आती हैं।
मिर्जापुर फेम श्वेता त्रिपाठी और यारियां स्टार हिमांश कोहली को भी आज दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोट डालते हुए देखा जा सकता है। बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता और पंजाबी सिंगर दिलबाग सिंह भी दिल्ली के वोटर्स हैं और आज राजधानी में स्पॉट किए जा सकते हैं।
दिल्ली में थोड़ी देर में शुरू होगी वोटिंग
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 5 फरवरी को होंगे और परिणाम 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। बता दें कि दिल्ली विधानसभा में कुल 70 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को कम से कम 36 सीटों की जरूरत होती है। वर्तमान में आम आदमी पार्टी (AAP) सत्ता में है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस आगामी चुनाव में अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश करेगी।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 5 February 2025 at 07:05 IST