LIVE BLOG

LIVE UPDATES/ दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: EVM में कैद उम्मीदवारों की किस्मत, 8 फरवरी को नतीजे, एग्जिट पोल में BJP को बढ़त

Delhi Election 2025 Live: दिल्ली में मतदान का दिन है। सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हुई थी। वहीं, 70 सीटों पर नतीजे 8 फरवरी को आएंगे। साथ ही एग्जिट पोल में बीजेपी को बढ़ता मिल रही है, दिल्ली के अलावा अयोध्या की मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए भी मतदान हुआ। चुनाव के जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ...

Follow : Google News Icon  
Lok Sabha Election LIVE
Lok Sabha Election LIVE | Image: Republic

Delhi Election 2025 Live: दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ, इसके बाद अब एग्जिट पोल सामने आने लगे हैं> MATRIZE के सर्वे के मुताबिक, दिल्ली में बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। लेकिन इसमें बीजेपी को बढ़त देखने को मिल रही है। 


दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी- योगेंद्र चंदोलिया

एग्जिट पोल पर भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा कि हम पहले दिन से कह रहे थे कि इस बार दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी। प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी काम आई, कार्यकर्ताओं की मेहनत काम आई। लोगों ने अरविंद केजरीवाल के 11 साल के कुशासन को ध्वस्त कर दिया है और मैं दिल्ली के लोगों को बधाई देना चाहता हूं। 


दिल्ली में 60 फीसदी से ज्यादा वोटिंग

दिल्ली में आज यानि 5 फरवरी को सभी 70 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ। चुनाव आयोग की तरफ से अब तक जारी आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में 60 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुई।


Advertisement

8 फरवरी का इंतजार करते हैं- एग्जिट पोल पर बोली कांग्रेस

नई दिल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने एग्जिट पोल पर कहा कि  8 फरवरी का इंतजार करते हैं। हमने अच्छा चुनाव लड़ा है। 
 


सांसद योगेंद्र चंदोलिया बोले- PM मोदी की गारंटी काम आई

दिल्ली: एग्जिट पोल पर भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा, "...हम पहले दिन से कह रहे थे कि इस बार दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी। प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी काम आई, कार्यकर्ताओं की मेहनत काम आई। लोगों ने अरविंद केजरीवाल के 11 साल के कुशासन को ध्वस्त कर दिया है और मैं दिल्ली के लोगों को बधाई देना चाहता हूं..."


Advertisement

ओडिशा CM माझी बोले- 5 सालों में 5,000 करोड़ रुपए होंगे खर्च

खोरधा: ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी का आह्वान है सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास... विकसित गांव और विकसित ओडिशा के आधार पर हमने एक योजना शुरू की है। इसके लिए 5 सालों में 5,000 करोड़ रुपए खर्च होंगे... हमने गांव को सशक्त करने और उसकी आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए यह योजना बनाई है।"
 


ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- भारत में निवेश करना सबसे बड़ा अवसर

चेन्नई: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, "... पिछले कई वर्षों से मैं पूर्वोत्तर के मंत्री के रूप में यहां हूं। मैं यहां चेन्नई से हमारे व्यापारी भाइयों और महिला व्यापारियों को आमंत्रित करने के लिए आया हूं। मैं देख रहा हूँ कि पूरे भारत में पूर्वोत्तर में निवेश करना सबसे बड़ा अवसर है... पूर्वोत्तर में हमारे पास बेहतर संभावनाएं हैं... कई मायनों में चेन्नई एक बड़ी सफलता की कहानी है इसलिए हम चेन्नई में निवेशकों के साथ जुड़ने के लिए यहां आए हैं..."
 


मनोज तिवारी बोले- एग्जिट पोल में BJP की सरकार बन रही है

दिल्ली: एग्जिट पोल पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "एग्जिट पोल से बहुत अच्छा होने वाला है...प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बन रही है...मैं दिल्ली की जनता का बहुत आभार व्यक्त करता हूं...हम फैसले का इंतजार करेंगे..."  
 


हर्ष मल्होत्रा बोले- AAP ने दिल्ली की जनता को ठगा

दिल्ली: एग्जिट पोल पर केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा, "भाजपा पिछले 5 साल से लगातार AAP का भ्रष्टाचार जनता के बीच में लेकर जा रही थी। जनता को यह समझ आया कि AAP ने दिल्ली की जनता को ठगा है...अब ऐसा लगता है कि भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनने जा रही है…"


रमेश बिधूड़ी बोले- BJP 50 सीटों का आंकड़ा पार करेगी

दिल्ली: एग्जिट पोल पर कालकाजी विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने कहा, "यह मोदी लहर है...दिल्ली के लोग विकास चाहते हैं...मैं इन एग्जिट पोल पर विश्वास नहीं करता, हमारी सीटों की संख्या और बढ़ेगी। भाजपा 50 सीटों का आंकड़ा पार करेगी..."


दिल्ली में शाम 5 बजे तक 57.70 प्रतिशत वोटिंग

Delhi vidhan sabha chunav : राजधानी दिल्ली में आज सुबह सात बजे से सभी 70 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। उधर, दिल्ली पुलिस ने चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। राजधानी दिल्ली में चप्पे-चप्पे पर पुलिस का कड़ा पहरा है और सभी संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। अभी तक  57.70 प्रतिशत मतदान हो चुका है। 

मध्य दिल्ली -- 55.24  

पूर्वी दिल्ली -- 58.98

नई दिल्ली -- 54.37

उत्तरी दिल्ली -- 57.24

उत्तर-पूर्वी दिल्ली -- 63.83

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली -- 58.05

शाहदरा -- 61.35

दक्षिण - 55.72

दक्षिण पूर्व -- 53.77

दक्षिण पश्चिम -- 58.86

पश्चिम -- 57.42 


वीरेंद्र सचदेवा बोले- दिल्ली इस बार वोटिंग के रिकॉर्ड तोड़ेगी

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "मुझे लगता है कि दिल्ली इस बार वोटिंग के रिकॉर्ड तोड़ेगी...मैं दिल्ली की जनता से अपील करता हूं कि बेहतर दिल्ली के लिए ज्यादा से ज्यादा मात्रा में घरों से निकलें और मतदान करें…"   


नई दिल्ली सीट से निर्दलीय प्रत्याशी बोले- 'मेरा चुनाव चिन्ह जूता है'

दिल्ली: नई दिल्ली विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी और कांस्टेबल पंकज ने कहा, “लोकतंत्र के पन्नों में दिल्ली का यह चुनाव स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा कि एक पुलिस वाला चुनाव लड़ रहा है... मैं दिल्ली में 40 सालों से हूं और मैं दिल्ली वालों की समस्याओं को  भली-भांति जानता हूं... मेरा चुनाव चिन्ह जूता है और जूता एक ऐसा हथियार है जिसे देखकर भ्रष्टाचारी बहुत दूर भागता है।”   


इल्तिजा मुफ्ती ने कहा- बडगाम, गंदेरबल में छोटे लड़कों को उठाया जा रहा

कुलगाम, जम्मू-कश्मीर: PDP नेता इल्तिजा मुफ्ती ने कहा, "कुलगाम में ही नहीं बल्कि बडगाम और गंदेरबल में भी छोटे लड़कों को उठाया जा रहा है और मैं सरकार से पूछना चाहती हूं कि क्या वे सभी आतंकवादी हैं?...वे हर किसी को संदेह की नजर से क्यों देख रहे हैं? यह गलत है...राज्य सरकार चुप क्यों है?...पूरा माहौल क्यों खराब किया जा रहा है?...राज्य के एक भी मंत्री ने इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है..."


Delhi: सीलमपुर में BJP कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन

िल्ली: सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र में कथित फर्जी मतदान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।


दयाशंकर सिंह बोले- केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दयाशंकर सिंह ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 पर कहा, "अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया है। दिल्ली की जनता प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार बनाना चाहती है... आज अरविंद केजरीवाल के कैंप में निराशा छा गई है और प्रचंड बहुमत से दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बन रही है..." 
 


हर्ष मल्होत्रा बोले- दिल्ली की जनता ने ठाना है, AAP को दिल्ली से भगाना है

दिल्ली: केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा, "आज दिल्ली की जनता सुशासन और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार के लिए मतदान करने निकली है... मैं मानता हूं कि पिछले 10 सालों में AAP और अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में एक भी विकास का काम नहीं किया है... अब दिल्ली की जनता ने ठाना है कि AAP को दिल्ली से भगाना है और भाजपा को लाना है।"
 


Delhi: जंगपुरा में कैश बांटने के आरोप, कुछ नहीं पाया गया- DCP

दिल्ली- रवि कुमार सिंह (डीसीपी, दक्षिण पूर्व) ने जंगपुरा निर्वाचन क्षेत्र में हुए हंगामे पर कहा- जंगपुरा में शिकायत सामने आई थी, कैश बंटने की, वहां पर कैश बंटने के आरोप में कुछ नहीं पाया गया है, वहां पर हालात सामान्य हैं, हमारी एक टीम वहां पर बनी हुई है। 
 


वोट करना देश के नागरिकों की नैतिक जिम्मेदारी- अनिल चौहान

दिल्ली: चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने आज कुशक लेन स्थित मतदान केंद्र पर #DelhiElections2025 के लिए अपना वोट डाला। उन्होंने कहा, "मतदान करना न केवल लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग है, बल्कि देश के नागरिकों की नैतिक जिम्मेदारी भी है। मैं नागरिकों से अनुरोध करूंगा कि वे आगे आएं और अपने मताधिकार का प्रयोग करें।" 


लंबी लाइनें लगी हुई हैं, इस बार BJP की बहुमत की सरकार बनेगी- खट्टर

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, “बहुत उत्साहजनक तरीके से मतदान चल रहा है। लंबी लाइनें लगी हुई हैं...इस बार भाजपा की बहुमत की सरकार बनेगी...”


वाल्मीकि समाज के नेताओं को निशाना बनाया गया-संजय सिंह

AAP नेता संजय सिंह ने कहा, "पूरी दिल्ली में वाल्मीकि समाज के नेताओं, लोगों को निशाना बनाते हुए गिरफ्तार किया जा रहा है। मैं भाजपा से पूछना चाहता हूं कि वे वाल्मीकि समाज से किस बात की दुश्मनी निकाल रहे हैं? इस अपमान और गुंडागर्दी का बदला वाल्मीकि समाज के लोग अपने वोट की ताकत से लेंगे। 


AAP सांसद राघव चड्ढा ने लगाया गंभीर आरोप

AAP सांसद राघव चड्ढा ने कहा, "...नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में कई जगहों से ऐसी शिकायत आ रही है कि रिलीवर को (मतदान केंद्र के)अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है... अगर रिलीवर अंदर नहीं जाएगा और हमारा पोलिंग एजेंट बाहर नहीं आएगा तो कितना मतदान हुआ, फर्जी वोटिंग या विवाद तो नहीं हुआ, EVM ठीक से चल रही है या नहीं, ये सारी चीजें आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आ सकती हैं।


भाजपा प्रचंड बहुमत से दिल्ली में सरकार बनाएगी- विजेंद्र गुप्ता

दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता और रोहिणी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार विजेंद्र गुप्ता ने कहा, "आज मतदान है, लोकतंत्र का महापर्व। दिल्ली में एक नई सरकार चुने जाने के लिए जनता अपने घरों से निकल रही है... इस बार भाजपा प्रचंड बहुमत से दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है... दिल्ली का कई गुना तेजी से विकास होगा... मतदान अवश्य करें, अपने मत का प्रयोग अवश्य करें..."


केजरीवाल ने परिवार के साथ डाला वोट

AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल और माता-पिता गोबिंद राम केजरीवाल और गीता देवी के साथ दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाला।


इरोड (पूर्व) उपचुनाव में दोपहर 1 बजे तक 42.41% मतदान

तमिलनाडु के इरोड (पूर्व) उपचुनाव में दोपहर 1 बजे तक 42.41% मतदान हुआ। उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर में दोपहर 1 बजे तक 44.59% मतदान हुआ।


कहां कितना हुआ मतदान?

दिल्ली में सुबह 11 बजे तक 19.59% मतदान हुआ है। नई दिल्ली में 17.4%, जंगपुरा में 18.13%, कालकाजी में  16.28%, मुस्तफाबाद में 26.33 % वोटिंग हुई। वहीं, संगम विहार, सीलमपुर और गोकुलपुरी में 24 फीसदी से ज्यादा मतदान हो चुका है।
 


प्रियंका गांधी ने किया मतदान

कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोधी एस्टेट स्थित अटल आदर्श विद्यालय में अपना वोट डाला।


पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने डाला वोट

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मतदान किया। उन्होंने कहा, "मैं हर मतदाता से अपील करना चाहूंगा कि वे मतदान करें। मतदान करना हम सबका संवैधानिक कर्तव्य है और नैतिक दायित्व भी है। हम अपने मतदान के द्वारा अपने पसंद का प्रतिनिधि चुन सकते हैं और अपने मनपसंद की सरकार बना सकते हैं। इसलिए मेरा सभी लोगों से आग्रह है कि हर मतदाता मदतान करे।"


परिवार संग केजरीवाल ने डाला वोट

दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल ने अपने परिवार संग वोट डाला। केजरीवाल के माता-पिता और पत्नी सुनीता केजरीवाल ने मतदान किया।


पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने डाला वोट

पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने दिल्ली चुनाव के लिए लायंस विद्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मतदान केंद्र 29 और 48 पर मतदान किया। उन्होंने कहा, "लोकतंत्र में हर चुनाव महत्वपूर्ण होता है। युवा मतदाताओं को आगे आना चाहिए और अपना वोट डालना चाहिए।"


व्हील चेयर पर माता पिता को लेकर वोट डालने पहुंचे केजरीवाल

AAP के राष्ट्रीय संयोजक और नई दिल्ली विधानसभा सीट से उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल अपने परिवार के साथ वोट डालने के लिए निकले।


प्रियंका गांधी ने किया मतदान

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने दिल्ली के लिए मतदान करने के लिए मतदान किया। उन्होंने कहा, "कहा, "सबसे अपील है कि अपने घरों से बाहर निकलिए, आइए और वोट डालिए। संविधान ने आपको यह सबसे बड़ा और अहम अधिकार है। अपने इस अधिकार का इस्तेमाल कीजिए। मैं जानती हूं कि दिल्ली की जनता ऊब चुकी है... तमाम समस्याएं हैं अगर उनका हल करना है तो घरों से बाहर आइए, मतदान कीजिए और अपना संवैधानिक अधिकार स्पष्ट कीजिए।"


पत्नी संग वोट डालने पहुंचे उपराष्ट्रपति धनखड़

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी सुदेश धनखड़ मतदान करने के लिए दिल्ली के एक मतदान केंद्र पहुंचे।


वोट नहीं देते तो अपराध करते हैं- कवि और लेखक सुरेंद्र शर्मा

भारतीय कवि और लेखक सुरेंद्र शर्मा ने मतदान करने के बाद कहा, "अगर हम वोट नहीं देते हैं तो हम अपराध करते हैं। जब देश के भविष्य की बात आती है तो हम घर में क्यों बैठ जाते हैं? मैं समझता हूं कि वोट न देने वाले लोगों को अपराध की श्रेणी में डाला जाए ताकि हर व्यक्ति अपने और अपने देश के भविष्य की बात कह सके।"


राघव चड्ढा ने दी दिल्ली के वोटर्स से अपील

AAP सांसद राघव चड्ढा ने कहा, "आज लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार है, पर्व है। मैं दिल्ली के एक-एक मतदाता से ये विनती करना चाहूंगा कि अपने घरों से निकलकर अपने इस अधिकार का प्रयोग करें, मतदान करें। एक उज्जवल भविष्य के लिए, बेहतरीन शिक्षा व्यवस्था के लिए, बिजली, पानी, और स्वास्थ्य जैसे बुनियादी मुद्दों पर वोट दें। अपने-अपने घरों से निकलें और वोट देकर लोकतंत्र के इस महापर्व में शामिल हों।"


दिल्ली में सुबह 9 बजे तक 8.10 प्रतिशत मतदान

दिल्ली की 70 सीटों पर वोटिंग जारी है। लंबी-लंबी कतारों में लगकर सुबह से ही वोट डालने के लिए बड़ी संख्या में मतदाता पहुंच रहे हैं। सुबह 9 बजे तक दिल्ली में कुल 8.10 फीसदी मतदान हुआ है। 


विकसित भारत की विकसित राजधानी के लिए योगदान दें- बांसुरी स्वराज

BJP सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, "दिल्ली में लोकतंत्र का महापर्व है इसलिए मैं दिल्ली के देवतुल्य मतदाताओं से प्रार्थना करती हूं कि कृपया अपने घरों से निकलें, मतदान केंद्रों तक आएं... विकसित भारत की विकसित राजधानी के लिए आपका ये योगदान बहुत अनिवार्य और महत्वपूर्ण है।"


मतदान करें और पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़े- प्रवेश वर्मा

नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने कहा, "मेरी अपील है कि कृपया घरों से बाहर निकलें और ज्यादा से ज्यादा मतदान करें। दिल्ली देश की राजधानी है इसलिए हमें दिखाना है कि दिल्ली सबसे आगे है। ज्यादा से ज्यादा मतदान करें और पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ें। पीएम मोदी के विजन में एक ऐसी सरकार बनेगी जो उनकी सभी योजनाओं को यहां लेकर आएगी..."


बाबरपुर से गोपाल राय ने किया मतदान

दिल्ली के मंत्री और बाबरपुर विधानसभा सीट से AAP उम्मीदवार गोपाल राय ने मतदान किया। उन्होंने कहा, "आज चुनाव का महापर्व है। मैं सभी लोगों से अपील करना चाहता हूं कि ज्यादा से ज्यादा मतदान करें और काम के लिए मतदान करें... चारो तरफ दिख रहा है कि किस तरह से भाजपा बौखला गई है और हार की हताशा में वो वे सभी काम कर रही है जो प्रतिबंधित है।"


LG वीके सक्सेना ने पत्नी संग डाला वोट

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने अपनी पत्नी के साथ आर एन मार्ग स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल मतदान केंद्र पर दिल्ली चुनाव के लिए मतदान किया।


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया मतदान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली चुनाव के लिए एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। 


मनीष सिसोदिया ने किया मतदान

AAP नेता और जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार मनीष सिसोदिया ने अपनी पत्नी के साथ दिल्ली चुनाव के लिए मतदान किया।


राहुल गांधी ने डाला वोट

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के लिए मतदान करने के बाद मतदान केंद्र से रवाना हुए।


ये चुनाव नहीं, धर्मयुद्ध है- CM आतिशी

दिल्ली की CM आतिशी ने कहा, "दिल्ली का आज का चुनाव, सिर्फ एक चुनाव नहीं है, धर्म युद्ध है। यह अच्छाई और बुराई की लड़ाई है। यह काम और गुंडागर्दी की लड़ाई है। मेरी सभी दिल्ली वासियों से अपील है कि अपना वोट डालें। काम के लिए वोट डालें, अच्छाई के लिए वोट डालें। सत्य की विजय होगी।" 


आपका वोट आपके बच्चों के उज्जवल भविष्य की नींव- अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से वोटिंग की अपील की। उन्होंने कहा, "प्यारे दिल्लीवासियों, आज वोट का दिन है। आपका वोट सिर्फ एक बटन नहीं, ये आपके बच्चों के उज्जवल भविष्य की नींव है। अच्छे स्कूल, बेहतरीन अस्पताल और हर परिवार को सम्मानजनक जीवन देने का अवसर है। आज हमें झूठ, नफरत और डर की राजनीति को हराकर सच्चाई, विकास और ईमानदारी को जिताना है। खुद भी वोट करें और अपने परिवार, दोस्तों, पड़ोसियों को भी प्रेरित करें। गुंडागर्दी हारेगी, दिल्ली जीतेगी।"


विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने डाला वोट

केंद्रीय मंत्री एस. जयशंकर ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया।


ये चुनाव बेहद ही खास है- हरदीप सिंह पुरी

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, "मैं दिल्ली के सभी नागरिकों और मतदाताओं को कहूंगा कि ये हमारे लिए अवसर नहीं है बल्कि ये हमारी जिम्मेदारी बनती है। यह कोई सामान्य चुनाव नहीं है बल्कि ये खास है, जो देश के लिए पीएम मोदी ने किया उन योजनाओं को इन्होंने (AAP) दिल्ली में लागू ही नहीं होने दिया। मुझे पूरा विश्वास है कि 8 फरवरी को जब नतीजे आएंगे तो भाजपा यहां(दिल्ली विधानसभा) का दायित्व संभालेगी। दिल्ली को एक शानदार राजधानी बनाने का काम हम फिर से शुरू करेंगे।"
 


सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने किया मतदान

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने दिल्ली चुनाव के लिए मतदान किया। उन्होंने कहा, "मैं मुबारकबाद देना चाहता हूं। यह सारे देश के लिए बहुत गर्व की बात है कि आज लोकतंत्र में सब अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। यह न केवल लोकतांत्रिक अधिकार है बल्कि आम नागरिक की जिम्मेदारी भी है कि वे इस मतदान की प्रक्रिया में भाग ले।"


कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने डाला वोट

कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने मतदान किया। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि दिल्ली के मतदाता हमसे(उम्मीदवार) अधिक उत्साहित हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि वे बदलाव और विकास चाहते हैं। लोगों ने 10 सालों में दिल्ली को 20 साल पीछे जाते हुए देखा है ...हमें समय के साथ आगे बढ़ना चाहिए था लेकिन हम पीछे रह गए। मुझे उम्मीद है कि दिल्ली के जागरुक मतदाता घरों से बाहर निकलेंगे और मुद्दों पर मतदान करेंगे..."


विकसित दिल्ली बनाने के लिए आज जनता वोट करेगी- वीरेंद्र सचदेवा

दिल्ली BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "लंबे वर्षों का संघर्ष आज खत्म होगा। दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनेगी और विकसित दिल्ली बनाने के लिए आज दिल्ली की जनता वोट करेगा। दिल्ली में जिस तरह अरविंद केजरीवाल अपनी हार को निश्चित मानकर गुंडागर्दी कर रहे हैं। कल रात हमने देखा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री अतिशी मार्लेना का सहयोगी 5 लाख रुपये के साथ पकड़ा गया... आप समझ सकते हैं कि AAP का चरित्र क्या है।" 


नई दिल्ली से संदीप दीक्षित ने डाला वोट

नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया। उन्होंने कहा, "मैं चाहता हूं कि हर कोई वोट करे और उसे वोट दे जो उनके हिसाब से उनकी उम्मीदों, आकांक्षाओं पर खरा उतरेगा। मैं लोगों से कहूंगा कि विकास के लिए, अच्छी दिल्ली के लिए वोट करें..."


मनीष सिसोदिया ने की कालकाजी मंदिर में पूजा

AAP नेता और जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार मनीष सिसोदिया ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपना वोट डालने से पहले कालकाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की।


दिल्ली की 70 सीटों पर वोटिंग शुरू

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में पात्र मतदाता आज एक ही चरण में मतदान कर रहे हैं; 699 उम्मीदवार मैदान में हैं। AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के संदीप दीक्षित के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी में भाजपा के रमेश बिधूड़ी और कांग्रेस की अलका लांबा के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं।
 


लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लें- PM मोदी

PM मोदी ने दिल्ली के वोटर्स से बढ़-चढ़कर मतदान की अपील की। उन्होंने कहा, "दिल्ली विधानसभा चुनाव में आज सभी सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। यहां के मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लें और अपना कीमती वोट जरूर डालें। इस अवसर पर पहली बार वोट देने जा रहे सभी युवा साथियों को मेरी विशेष शुभकामनाएं। याद रखना है- पहले मतदान, फिर जलपान!"
 


मतदान से पहले संदीप दीक्षित का बयान

 नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कहा, "हर चुनाव महत्वपूर्ण होता है। अभी मैं मतदान के लिए जाऊंगा। आशा करूंगा कि सभी लोग निकलेंगे और मतदान करेंगे।"


CM धामी की दिल्ली के वोटर्स से अपील

उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "दिल्ली के सभी लोगों से मेरा निवेदन है कि आप भारी संख्या में मतदान करने के लिए अपने घरों से निकलें और दिल्ली में भ्रष्ट तंत्र को खत्म करने में अपना अमूल्य योगदान दें।"


मतदान से पहले शुरू हुआ मॉक पोल

आज सुबह 7 बजे से दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। ईस्ट आजाद नगर के एक मतदान पर मॉक पोल शुरू हो गया है। 


मतदान केंद्रों के बाहर सुरक्षा के इंतजाम

मतदान केंद्रों के बाहर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। एक मतदान केंद्र अटल आदर्श विद्यालय, हनुमान रोड, कनॉट प्लेस से वीडियो सामने आया है। 


699 उम्मीदवारों के किस्मत का होगा फैसला

दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। 1.56 करोड़ से अधिक मतदाता 699 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का आज फैसला करेंगे। 


दिल्ली में थोड़ी देर में शुरू होंगे मतदान

दिल्ली में थोड़ी देर में आज मतदान शुरू हो जाएगा। सुबह 7 बजे से वोटिंग होगी। 70 सीटों पर प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज दिल्ली की जनता करेगी। 

Published By :
Ruchi Mehra

पब्लिश्ड