Chand Mera Dil Vs The Great Grand Superhero: मंडे टेस्ट में बॉक्स ऑफिस पर 'चांद मेरा दिल' का जलवा बरकरार, 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' की कमाई में आई गिरावट

Chand Mera Dil Vs The Great Grand Superhero Box Office Collection: मंडे टेस्ट में बॉक्स ऑफिस पर अनन्या पांडे की फिल्म 'चांद मेरा दिल' की कमाई लगातार जारी रही। वहीं जैकी श्रॉफ की 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' में गिरावट देखने को मिली है।

Chand Mera Dil Vs The Great Grand Superhero Box Office Collection | Image: instagram

Chand Mera Dil Vs The Great Grand Superhero Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों अनन्या पांडे की 'चांद मेरा दिल' और जैकी श्रॉफ की 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं। हालांकि सोमवार को दोनों फिल्मों की कमाई में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन इसके बावजूद 'चांद मेरा दिल' ने कमाई के मामले में बढ़त बनाए रखी। वहीं जैकी श्रॉफ की फिल्म दर्शकों की सराहना मिलने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल करती नजर आ रही है। अब तक कौन सी फिल्म ने कितने नोट छापे हैं, जानें टोटल केलेक्शन।

'चांद मेरा दिल' का 11वें दिन का कलेक्शन

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म 'चांद मेरा दिल' ने रिलीज के 11वें दिन 90 लाख रुपये का कारोबार किया है। सोमवार को फिल्म की ऑक्यूपेंसी 11 प्रतिशत रही और देशभर में इसके 2,707 शो प्रदर्शित किए गए। फिल्म ने 11 दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 25.20 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। 'चांद मेरा दिल' का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 29.79 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। वहीं वर्ल्डवाइड स्तर पर फिल्म अब तक 33.64 करोड़ रुपये का कारोबार करने में सफल रही है। फिल्म को सोशल मीडिया पर मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी पकड़ अभी भी बनी हुई है।

 

'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' की कमाई में आई गिरावट

जैकी श्रॉफ की फिल्म 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' के लिए सोमवार का दिन ज्यादा अच्छा नहीं रहा है। फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन केवल 13 लाख रुपये की कमाई की। फिल्म की ऑक्यूपेंसी 10 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि देशभर में इसके 613 शो चले। फिल्म ने चार दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1.38 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं इसका भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 1.64 करोड़ रुपये तक पहुंचा है। मंडे टेस्ट में फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक बड़ी संख्या में लाने में सफल नहीं हो सकी।

फिल्मों की स्टार कास्ट और दर्शकों का रिस्पॉन्स

'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' में जैकी श्रॉफ मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं और फिल्म में उनके सुपरहीरो अवतार को बच्चों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है, लेकिन इस फिल्म की कमाई की रफ्तार अभी भी धीमी बनी हुई है। 
वहीं 'चांद मेरा दिल' में अनन्या पांडे के साथ लक्ष्य लीड रोल में हैं। दोनों स्टार्स की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हालांकि फिल्म के कुछ दृश्यों को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग भी देखने को मिल रही है, लेकिन इसका असर फिल्म की कुल कमाई पर फिलहाल ज्यादा दिखाई नहीं दे रहा है।

यह भी पढ़ें: Raveena Tandon की मां के घर बड़ी सेंधमारी, 5 साल से साथ रह रहे शख्स ने पीठ पर घोंपा छुरा, पुलिस ने लिया एक्शन
 

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 2 June 2026 at 10:05 IST