
Raveena Tandon की मां के घर बड़ी सेंधमारी, 5 साल से साथ रह रहे शख्स ने पीठ पर घोंपा छुरा, पुलिस ने लिया एक्शन
Raveena Tandon Mother Jewellery Theft: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन की मां के घर से चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसने इंडस्ट्री में हडकंपा मचा दिया है। उनकी मां के घर से करीब 25 लाख रुपये की ज्वेलरी और दो महंगी घड़ियां चोरी हो गईं हैं। इस मामले में पुलिस ने परिवार की हाउस हेल्प को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला लगभग पांच सालों से परिवार में काम कर रही थी। उसने भरोसा जीतने के बाद वारदात को अंजाम दिया है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
पुलिस के अनुसार 47 साल उम्र वाली राशि छाबड़िया 2020 से टंडन परिवार के संपर्क में थी। वह घर में खाना बनाने के साथ रवीना टंडन की 86 साल की मां की देखभाल में भी मदद करती थी। परिवार का उस पर भरोसा था।
Image: Instagram
जांच में सामने आया है कि घर में रखे लॉकर से गहने और दो कीमती घड़ियां चोरी की गईं। आरोप है कि महिला ने लॉकर तोड़कर लाखों रुपये का सामान गायब हुआ। वारदात के बाद परिवार को लंबे समय तक इसकी भनक नहीं लगी।
Image: InstagramAdvertisement
परिवार को पता लगने पर, इस बारे में हाउस हेल्प से पूछताछ की गई, उसने शुरुआत में चोरी से किसी भी तरह का संबंध होने से इनकार कर दिया। बाद में दोबारा पूछताछ के दौरान उसने दोनों महंगी घड़ियां वापस कर दीं।
Image: Instagram
सूत्रों के मुताबिक आरोपी महिला ने दावा किया कि गहने जगदीश नाम के एक व्यक्ति को दिए हैं, जल्द ही उन्हें वापस दिला देगी। परिवार को उसकी बातों पर भरोसा नहीं हुआ, उन्होंने कानूनी कार्रवाई का फैसला किया।
Image: InstagramAdvertisement
आरोपी महिला ने परिवार के सदस्य राजीव को कथित तौर पर धमकी भी दी थी। आरोप है कि उसने कहा था कि यदि गहने वापस करने के लिए दबाव बनाया गया तो वह उन्हें झूठे नशीले पदार्थों के मामले में फंसा देगी।
Image: Instagram
परिवार को जब यकीन हो गया कि चोरी की गई ज्वेलरी वापस नहीं मिलेगी तो उन्होंने जुहू पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत 19 मई को दर्ज हुई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
Image: Instagram
जांच के दौरान पुलिस ने 21 मई को आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। वह 29 मई तक पुलिस हिरासत में रही। फिलहाल पुलिस चोरी हुई बाकी ज्वेलरी की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।
Image: Instagram