अपडेटेड 28 June 2025 at 10:50 IST

'जल्दी चली गईं, बहुत याद आओगी...', शेफाली जरीवाला के निधन से टूटे सेलेब्स, मीका सिंह से लेकर पारस-रश्मि ने जताया दुख

Shefali Jariwala Death: 42 साल की उम्र में 'कांटा लगा गर्ल' शेफाली जरीवाला ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा है। शेफाली के निधन पर कई सेलेब्स ने दुख जताया।

Follow :  
×

Share


Shefali Jariwala Death | Image: Instagram

Shefali Jariwala Death News: 'कांटा लगा' गाने से रातों-रात फेमस हुईं एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की अचानक मौत की खबर ने हर किसी को चौंकाकर रख दिया है। कार्डियक अरेस्ट के चलते एक्ट्रेस ने इस दुनिया को अलविदा कहा। वो महज 42 साल की थीं। फैंस ही नहीं सेलेब्स के लिए भी इस पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है। बिग बॉस 13 में शेफाली के साथ शो का हिस्सा रहे कंटस्टेंट पारस छाबड़ा, रश्मि देसाई के साथ सिंगर मीका सिंह समेत कई सेलेब्स ने उनके निधन पर दुख जताया।

रिपोर्ट्स के अनुसार, शुक्रवार (27 जून) को शेफाली के पति पराग त्यागी उनको मुंबई के बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन हॉस्पिटल पहुंचने से पहले उनके मौत हो चुकी थी।

पारसा छाबड़ा-रश्मि देसाई ने जताया दुख

बिग बॉस 13 में शेफाली जरीवाला के साथ पारस छाबड़ा भी हिस्सा थे। उन्होंने एक्ट्रेस के निधन पर दुख जताया। इंस्टाग्राम पर पारस ने शेफाली संग अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "किसकी जिंदगी कितनी लिखी है, कोई नहीं जानता... ओम शांति।"

रश्मि देसाई ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक्ट्रेस की फोटो शेयर की और कहा, "तुम बहुत याद आओगी। बहुत जल्दी चली गई।" 



हमारी प्यारी स्टार, अच्छी दोस्त छोड़कर चली गई- मीका सिंह

सिंगर मीका सिंह ने शेफाली के निधन पर दुख जताया। उन्होंने लिखा, “मैं बहुत शॉक्ड और दुखी हूं। हमारी प्यारी स्टार और एक अच्छी दोस्त हमें छोड़कर चली गई। अभी भी यकीन नहीं होता। तुम अपनी स्माइल, ग्रेस और स्पिरिट के लिए याद की जाओगी। RIP।”

इसके अलावा एक्टर अली गोनी ने शेफाली की मौत को शॉकिंग बताते हुए कहा, "इस खबर से स्तब्ध और दुखी हूं। जिंदगी का कोई भरोसा नहीं। RIP।" एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी, कुशाल टंडन समेत और भी कई सेलेब्स ने शेफाली जरीवाला के निधन पर दुख जताया।

शेफाली जरीवाला 2002 में रीमिक्स म्यूजिक वीडियो ‘कांटा लगा’ में नजर आई थीं। इस गाने से वो रातों-रात फेमस हो गई। आज भी उनकी पहचान ‘कांटा लगा गर्ल’ और के तौर पर ही होती थी। शेफाली बिग बॉस 13 का हिस्सा बनी थीं। उन्होंने साल 2014 में पराग त्यागी संग दूसरी शादी की थी।

यह भी पढ़ें: गुरु रंधावा ने डिएक्टिवेट किया अपना X अकाउंट? दिलजीत दोसांझ की 'सरदार जी 3' पर विवाद के बीच किया था क्रिप्टिक पोस्ट


 

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 28 June 2025 at 07:05 IST