अपडेटेड 7 February 2026 at 06:59 IST

Border 2 vs Mardaani 3: रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ से दोगुना कमा रही ‘बॉर्डर 2’, अब नजरें 300 करोड़ के आंकड़े पर

Border 2 vs Mardaani 3 Box Office Collection: सनी देओल की वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ और रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ का ही बॉक्स ऑफिस पर जलवा देखने के लिए मिल रहा है।

Border 2 vs Mardaani 3 | Image: instagram

Border 2 vs Mardaani 3 Box Office Collection: सनी देओल की वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ और रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ का ही बॉक्स ऑफिस पर जलवा देखने के लिए मिल रहा है। वरुण धवन की ‘बॉर्डर 2’ क्राइम थ्रिलर फिल्म से एक हफ्ते पहले रिलीज हुई थी, फिर भी ‘मर्दानी 3’ से बेहतर परफॉर्म कर रही है।

अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित ‘बॉर्डर 2’ को आइकॉनिक फिल्म के सीक्वल होने का फायदा जरूर मिला है लेकिन ये पहले पार्ट जैसा जादू नहीं चला पाई। फिल्म शुरुआत में तो धुआंधार कमाई कर रही थी लेकिन अब इसका बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन गिरता ही जा रहा है। रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ भी एक सफल फ्रेंचाइजी का हिस्सा है जिसे शानदार रिव्यू मिले हैं लेकिन कमाई के मामले में ये भी स्ट्रगल करती नजर आ रही है।

सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ का 15वें दिन कलेक्शन

सनी देओल और वरुण धवन की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को बॉक्स ऑफिस पर 15 दिन पूरे हो चुके हैं और अभी भी ये 300 करोड़ रुपये के क्लब से दूर है। इसने वीक 3 में 70.15 करोड़ रुपये की कुल कमाई की थी। अब Sacnilk ने इसके डे 15 यानि तीसरे शुक्रवार के आंकड़े साझा कर दिए हैं जिनमें फिल्म ने लगभग 2.85 करोड़ रुपये की कमाई की है। अब 15 दिनों के बाद ‘बॉर्डर 2’ का भारत में टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करीब 297.25 करोड़ रुपये हो चुका है। आज वीकेंड है तो फिल्म आखिरकार 300 करोड़ रुपये का माइलस्टोन सेट कर सकती है।

‘बॉर्डर 2’ से आधी रही ‘मर्दानी 3’ की कमाई

अब बात करें क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘मर्दानी 3’ के बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस की तो ये भी ठीकठाक ही है। रानी मुखर्जी स्टारर फ्रेंचाइजी के पहले दोनों पार्ट काफी सफल रहे। ऐसे में मेकर्स को इस फिल्म से भी खासा उम्मीदें हैं। इसने पहले हफ्ते में कुल कलेक्शन 26.3 करोड़ रुपये किया है। अब Sacnilk द्वारा दिए गए आंकड़ों की माने तो, रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ ने रिलीज के बाद दूसरे शुक्रवार यानि 8वें दिन लगभग 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके बाद फिल्म का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन 28.05 करोड़ रुपये हो चुका है। 

ये भी पढ़ेंः Border 2 Box Office Collection: 300 करोड़ के आंकड़े से इंच भर दूर ‘बॉर्डर 2’, रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ को बुरी तरह रौंद डाला

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 7 February 2026 at 06:59 IST