Border 2 Box Office Collection: 300 करोड़ के आंकड़े से इंच भर दूर ‘बॉर्डर 2’, रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ को बुरी तरह रौंद डाला

Border 2 vs Mardaani 3 Box Office Collection: सनी देओल की वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कमाई कर रही है। वही ‘मर्दानी 3’ कछुए की रफ्तार में आगे बढ़ रही है।

Follow : Google News Icon  
Border 2 vs Mardaani 3 Box Office Collection
Border 2 vs Mardaani 3 Box Office Collection | Image: instagram

Border 2 vs Mardaani 3 Box Office Collection: सनी देओल की वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कमाई कर रही है। फिल्म भारत में 300 करोड़ रुपये के आंकड़े के करीब पहुंच चुकी है, वही दुनियाभर में ‘बॉर्डर 2’ जल्द 400 करोड़ रुपये के क्लब में एंटर होने वाली है। उसके साथ थिएटर में इस समय रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ भी लगी हुई है जो कछुए की रफ्तार में आगे बढ़ रही है।

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ रिपब्लिक डे वीकेंड पर रिलीज हुई थी। 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित फिल्म ने 23 जनवरी को थिएटर में दस्तक दी थी। वही, क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘मर्दानी 3’ को 30 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया। फिर भी कमाई के मामले में ‘बॉर्डर 2’ ज्यादा बेहतर परफॉर्म कर रही है।

सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ ने 14वें दिन कितने कमाए?

Sacnilk ने ‘बॉर्डर 2’ के 14वें दिन के बॉक्स ऑफिस नंबर साझा कर दिए हैं जिनसे पता चलता है कि फिल्म दो हफ्ते बाद भी बड़े पर्दे पर टिकी हुई है। इसने रिलीज के बाद डे 14 यानि दूसरे गुरुवार को 3.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके बाद अब भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर 2’ का कुल कलेक्शन 294.25 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म जल्द 300 करोड़ रुपये के क्लब में एंटर करने वाली है।

Border 2 vs Mardaani Box Office Collection

‘बॉर्डर 2’ के आगे फुस्स हुई ‘मर्दानी 3’ 

दूसरी ओर, बात करें रानी मुखर्जी की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘मर्दानी 3’ की तो इसे बड़े पर्दे पर सात दिन पूरे हो चुके हैं। अभिराज मीनावाला के निर्देशन में बनी फिल्म की स्पीड बॉक्स ऑफिस पर काफी धीमी हो चुकी है और अपने बजट के हिसाब से ये ठीकठाक परफॉर्म कर रही है। इसने 4 करोड़ रुपये से अच्छी शुरुआत की थी, फिर वीकेंड में इसका कलेक्शन बढ़ता चला गया। दूसरे दिन यानि शनिवार को इसने 6.25 करोड़ रुपये कमाए तो तीसरे दिन यानि रविवार को इसने 7.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। अब Sacnilk ने इसके डे 7 के आंकड़े साझा कर दिए हैं। 

Advertisement

‘मर्दानी 3’ ने डे 7 यानि पहले गुरुवार को केवल 1.85 करोड़ रुपये की कमाई की है। अब 7 दिनों के बाद फिल्म का भारत में टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 26.30 करोड़ रुपये हो चुका है। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि ‘धुरंधर’ के बाद दर्शकों की पहली पसंद ‘बॉर्डर 2’ बनी हुई है।

ये भी पढ़ेंः Border 2 vs Mardaani 3 Box Office Collection: 13 दिन बाद भी 'बॉर्डर 2' का जलवा बरकरार, छठवें दिन स्ट्रगल करती नजर आई ‘मर्दानी 3’

Advertisement
Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड