अपडेटेड 3 February 2026 at 09:11 IST

Border 2 Records: नहीं थमी 'बॉर्डर 2' की रफ्तार, सनी देओल की फिल्म ने 'कबीर सिंह' से लेकर 'तान्हाजी' के तोड़े लाइफटाइम रिकॉर्ड्स

Border 2 Records: सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 11 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने अभी तक के कलेक्शन से कई बड़ी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को तोड़ डाला है, जिनमें 'कबीर सिंह' से लेकर 'तान्हाजी' जैसी फिल्मों शामिल हैं।

Follow :  
×

Share


Border 2 Records | Image: X

Border 2 Records: सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है। इस फिल्म के 11 दिन की कमाई में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इसके वाबजूद, साल 1997 में आई सुपरहिट फिल्म 'बॉर्डर' के सीक्वल के तौर पर रिलीज हुई इस वॉर ड्रामा ने रिलीज के बाद से ही दर्शकों का दिल जीत रही है। 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली 'बॉर्डर 2' ने अब तक की टोटल कमाई में कई फिल्मों के रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है। आइए आपको बताते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन सी बड़ी फिल्में शामिल हैं।

11वें दिन भी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'बॉर्डर 2' ने पहले 10 दिनों में शानदार कमाई करते हुए बॉक्स ऑफिस पर अपनी बादशाहत साबित कर दी है। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने भारत में अब तक करीब 301.89 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। दूसरे वीकेंड पर भी फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला, जहां शनिवार को करीब 17 से 18 करोड़ और रविवार को 22 से 23 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। 11वां दिन वर्किंग डे होने की वजह से कलेक्शन में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है। 'बॉर्डर 2' ने 5.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके बाद इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 281 करोड़ रुपये हो गया है।

इन बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे

'बॉर्डर 2' ने 11 दिनों की कमाई करके कई बड़ी और आइकॉनिक फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। सनी देओल की इस फिल्म ने शाहिद कपूर की 'कबीर सिंह', जिसका लाइफटाइम कलेक्शन 278.8 करोड़ हुआ था, अजय देवगन की 'तान्हाजी द अनसंग वॉरियर' फिल्म ने 277.75 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन किया था। इसके साथ ही सलमान खान की 'टाइगर 3' की फिल्म ने 282.79 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन किया था, जिसे सनी देओल की फिल्म जल्द ही पछाड़ सकती है।

स्टारकास्ट और कहानी को पसंद कर रहे दर्शक

'बॉर्डर 2' में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, सोनम बजवा और मोना सिंह जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म देशभक्ति, सैनिकों की बहादुरी और इमोशनल कनेक्शन को बड़े अंदाज में पेश करती है। नॉस्टैल्जिया और दमदार एक्शन ने दर्शकों को थिएटर तक खींच लाने में अहम भूमिका निभाई है।

यह भी पढ़ें: अल्लू अर्जुन ने जुड़वां बच्चों के जन्म पर दी कजिन राम चरण को बधाई

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 3 February 2026 at 09:11 IST