अपडेटेड 1 February 2026 at 07:12 IST

Border 2 Box Office Collection: ‘धुरंधर’ के मुकाबले कैसा कमा रही ‘बॉर्डर 2’? वर्ल्डवाइड 350 करोड़ के करीब पहुंची

Border 2 Box Office Collection: सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर तूफानी पारी जारी है।

Border 2 vs Dhurandhar | Image: instagram

Border 2 Box Office Collection: सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर तूफानी पारी जारी है। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म ने केवल 9 दिनों में ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर दिया है। बात करें वर्ल्डवाइड कलेक्शन की तो यहां भी ‘बॉर्डर 2’ का जलवा कायम है।

1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को दर्शकों से जबरदस्त रिव्यू मिले हैं। ये 1997 में आई जेपी दत्ता की ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी। अब जिस तरह ‘बॉर्डर 2’ थिएटर में धमाल मचा रही है, उसे देख लग रहा है कि ये भी जल्द हिट होने वाली है। इस बीच, चलिए जान लेते हैं कि वो ‘धुरंधर’ के मुकाबले कैसा कमा रही है।

‘बॉर्डर 2’ ने 9वें दिन कितने कमाए?

Sacnilk ने ‘बॉर्डर 2’ के 9वें दिन के शुरुआती आंकड़े साझा कर दिए हैं। सनी देओल स्टारर ने रिलीज के बाद डे 9 यानि दूसरे शनिवार लगभग 17.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। अब 9 दिनों के बाद ‘बॉर्डर 2’ का भारत में कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 252.75 करोड़ रुपये हो चुका है। ये वाकई एक शानदार आंकड़ा है जो ये दर्शाता है कि दर्शकों को ये फिल्म कितनी पसंद आ रही है।

9वें ‘धुरंधर’ ने ‘बॉर्डर 2’ को चटाई धूल

लगभग दो महीने से बड़े पर्दे पर केवल एक ही फिल्म छाई हुई थी। वो है रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की ‘धुरंधर’ जो आज भी बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कमाई कर रही है। अगर 9वें दिन के कलेक्शन की तुलना की जाए, तो ‘धुरंधर’ के मुकाबले सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ काफी पीछे रह गई है। जी हां, स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर’ ने 9वें दिन 53 करोड़ रुपये की धुआंधार कमाई की थी। ऐसे में ‘बॉर्डर 2’ उसका आधा भी कलेक्शन नहीं कर पाई है। 

दुनियाभर में फैला ‘बॉर्डर 2’ का जादू

फिर भी ‘बॉर्डर 2’ अपनी स्पीड में धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। दुनियाभर में अबतक इस वॉर ड्रामा ने करीब 344 करोड़ रुपये का धमाकेदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। ‘धुरंधर’ की कमाई तो अब लाखों में सिमट चुकी है, ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि ‘बॉर्डर 2’ इस बात का फायदा उठाते हुए कहां तक पहुंचती है।

ये भी पढ़ेंः Border 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाल जारी, दूसरे शनिवार को फिर उड़ाए रिकॉर्ड, 250 करोड़ क्लब में मारी धांसू एंट्री

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 1 February 2026 at 07:12 IST