अपडेटेड 16 February 2026 at 23:53 IST

Border 2 Box Ofiice Collection: 300 करोड़ पार करने के बाद सुस्त पड़ी सनी देओल की फिल्म Border 2, चौथे सोमवार को कमाए बस इतने लाख

Border 2 Box Ofiice Collection Day 25: सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' की बॉक्स ऑफिस पर कमाई अब सुस्त पड़ गई है। इस फिल्म ने रिलीज के चौथे सोमवार को लाखों में ही कमाई की है। आइए जानते हैं कि सनी देओल की फिल्म ने अब तक कितने नोट अपने नाम कर लिए हैं।

Follow :  
×

Share


Border 2 | Image: instagram

Border 2 Box Ofiice Collection Day 25: सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाका किया था। शुरुआती हफ्तों में फिल्म ने कमाई की ऐसी रफ्तार पकड़ी कि कई रिकॉर्ड टूट गए थे। लेकिन अब चौथे हफ्ते में फिल्म की कमाई की रफ्तार धीमी पड़ती नजर आ रही है। खासतौर पर 25वें दिन आए आंकड़ों ने ट्रेड एनालिस्ट्स को भी चौंका दिया है। आइए आपको बताते हैं कि फिल्म ने कितनी कमाई की है।

चौथे सोमवार का कलेक्शन

शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक 'बॉर्डर 2' ने अपने 25वें दिन यानी चौथे सोमवार को खबर लिखे जाने तक 60 लाख रुपये की कमाई की है। यह अब तक का सबसे कम कलेक्शन माना जा रहा है। हालांकि चौथे वीकेंड पर फिल्म ने फिर से करोड़ों में वापसी की थी, लेकिन वीकडे आते ही कमाई लाखों में सिमट गई है।

अब तक का 'बॉर्डर 2' का कुल कलेक्शन

फिल्म ने 25 दिनों में कुल 322.45 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर लिया है। पहले हफ्ते में फिल्म ने 224.25 करोड़ रुपये कमाए थे, जो इसकी मजबूत ओपनिंग का सबूत है। दूसरे हफ्ते में 70.15 करोड़ और तीसरे हफ्ते में 23.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज किया गया। तीसरे रविवार को फिल्म ने लगभग 1.4 करोड़ रुपये कमाए थे, लेकिन सोमवार को इसमें काफी गिरावट देखने को मिली है।

कमाई में गिरावट की वजह

चौथा हफ्ता किसी भी फिल्म के लिए काफी स्ट्रगल से भरा हुआ मना जाता है। वीकेंड पर ज्यादातर दर्शक फिल्म देख चुके होते हैं और वर्किंग डेज होने के कारण सिनेमाघरों में फुटफॉल कम हो जाती है। इसके साथ ही रिलीज हुई बाकी की नई फिल्मों और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आए बड़े कंटेंट ने भी दर्शकों का ध्यान बांटा है। शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' को मिल रहे अच्छे रिस्पॉन्स का असर भी 'बॉर्डर 2' की स्क्रीन काउंट पर पड़ा है।

300 करोड़ के क्लब

फिल्म पहले ही 300 करोड़ क्लब में एंट्री कर चुकी है। अब फिल्म उस स्तर पर पहुंच गई है जहां रोजाना बड़ी छलांग लगाना मुश्किल होता जा रहा है। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर इसका अब तक का प्रदर्शन मजबूत माना जा रहा है, लेकिन आगे की कमाई इस बात पर निर्भर करेगी कि फिल्म कितने समय तक सिनेमाघरों में टिक पाती है।

यह भी पढ़ें: फ्रिज की गंदगी साफ करने में छूट जाते हैं पसीने? 7 हैक्स से बनाएं चमकदार

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 16 February 2026 at 23:53 IST