मां बनने के बाद बदले लुक पर ट्रोल्स के निशाने पर आईं कैटरीना कैफ, 'साइलेंट सपोर्ट' में उतरें ऋतिक रोशन
कैटरीना कैफ पिछले साल मां बनने के बाद से ही लाइमलाइट और सोशल मीडिया से पूरी तरह दूर थीं। हाल ही में गणेश चतुर्थी के अवसर पर उन्होंने अपने पति विक्की कौशल के साथ पब्लिक अपीयरेंस दी, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार ट्रोल और बॉडी शेम किया जा रहा है। वहीं इसे लेकर बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने भी सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के समर्थन वाले एक पोस्ट को लाइक करके उनका साथ दिया है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read
बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने पिछले साल अपने पति विक्की कौशल के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था। मां बनने के इस खूबसूरत सफर के दौरान कैटरीना ने खुद को सोशल मीडिया, मीडिया की चकाचौंध और पब्लिक अपीयरेंस से पूरी तरह दूर रखा। हाल ही में, गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर उन्होंने लंबे समय बाद मीडिया के सामने वापसी की। हालांकि, उनका यह नया रूप कुछ लोगों को रास नहीं आया।
अपने बदले हुए लुक और पोस्ट-प्रेग्नेंसी बढ़े हुए वजन को लेकर कैटरीना को सोशल मीडिया पर काफी बुरी तरह ट्रोल किया गया। एक मां के तौर पर उनके शरीर में आए प्राकृतिक बदलावों का असंवेदनशीलता से मजाक उड़ाया गया। लेकिन इस नकारात्मकता के बीच राहत की बात यह रही कि उनके कई को-स्टार्स ने ट्रोल्स को करारा जवाब देते हुए उनका सपोर्ट किया।
एक्टर अली जफर ने किया खुलकर सपोर्ट
फिल्म 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' में कैटरीना कैफ के साथ स्क्रीन शेयर कर चुके पाकिस्तानी अभिनेता अली जफर सबसे पहले उनके बचाव में उतरे। उन्होंने ट्रोल्स को आड़े हाथों लेते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया और पुरुषों को कड़ी फटकार लगाई। अली ने अपने पोस्ट में सवाल उठाया कि हम महिलाओं पर खूबसूरती के कैसे ब्यूटी स्टैंडर्ड्स थोप रहे हैं। उन्होंने समाज से अपील की कि महिलाओं को सिर्फ उनके शारीरिक रूप-रंग और वजन के चश्मे से देखना बंद करना चाहिए और उनके वजूद का सम्मान करना चाहिए।
ऋतिक रोशन भी सपोर्ट में आएं
अली जफर के बाद बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने भी अपनी इस को-स्टार का समर्थन किया है। हालांकि, ऋतिक ने सीधे तौर पर कोई बयान या पोस्ट साझा नहीं किया, लेकिन उन्होंने इंस्टाग्राम पर कैटरीना का बचाव करने वाले एक पोस्ट को लाइक करके अपना मौन समर्थन दर्ज कराया। दरअसल, हर्षवीर जैन नाम के एक यूजर ने कैटरीना की बॉडी शेमिंग के खिलाफ एक लंबा और भावुक पोस्ट लिखा था।
हर्षवीर ने अपनी पोस्ट की पहली स्लाइड में लिखा था, 'मैं अपने टीनएज के दिनों में कैटरीना कैफ का बहुत बड़ा फैन था। उनकी एक झलक पाने के लिए मैंने कई दूसरे राज्यों की यात्राएं कीं। मैं उनके अखबारों की कटिंग और पोस्टर संभाल कर रखता था, जो मेरे वॉलेट में भी रहते थे। मैं सिर्फ इसलिए फिल्में देखता था क्योंकि उनमें कैटरीना होती थीं। और आज जब कोई ट्रोल यह कहता है कि प्रेग्नेंसी के बाद वजन बढ़ने की वजह से उनका करियर खत्म हो गया है, तो मुझे ऐसे ट्रोल्स की छोटी सोच पर सिर्फ तरस आता है।'
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 19 September 2026 at 14:44 IST