अपडेटेड 11 November 2025 at 21:14 IST
पिता धर्मेंद्र को देखने के बाद अस्पताल से निकले बॉबी देओल, चेहरे पर दिखी उदासी, कैमरा देखते ही किया कुछ ऐसा…
Bobby Deol: धर्मेंद्र से मिलने बारी-बारी से बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई स्टार्स ब्रीच कैंडी अस्पताल का चक्कर लगा रहे हैं। पूरा देओल परिवार तो पहले से ही अस्पताल में मौजूद है।
Bobby Deol: बॉलीवुड के ‘हीमैन’ धर्मेंद्र इस समय ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। पिछले कुछ दिनों में उन्हें दूसरी बार अस्पताल लाया गया है। उन्हें पहले कथित तौर पर सांस लेने में समस्या के कारण आईसीयू में भर्ती कराया गया था। अब सोमवार को उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती किया गया। उनके बेटे बॉबी देओल हाल ही में अपने पिता से मिलने के बाद अस्पताल से निकलते हुए स्पॉट किए गए।
धर्मेंद्र से मिलने के लिए बारी-बारी से बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई स्टार्स ब्रीच कैंडी अस्पताल का चक्कर लगा रहे हैं। पूरा देओल परिवार तो धर्मेंद्र का ख्याल रखने के लिए पहले से ही अस्पताल में मौजूद है। इसी कड़ी में, उनके छोटे बेटे बॉबी देओल का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो काफी परेशान नजर आ रहे हैं।
धर्मेंद्र से मिलने के बाद उदास दिखे बॉबी देओल
बॉबी देओल का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें वो धर्मेंद्र का हालचाल जानने के बाद ब्रीच कैंडी अस्पताल से बाहर निकलते हुए नजर आए। इस दौरान, उनके चेहरे पर थकान के साथ साथ उदासी भी थी। पैपराजी का कैमरा देखते ही उन्होंने हाथ से अपना माथा पकड़ लिया और पूरा समय मुंह छुपाते रहे। जाहिर है कि वो अपने पिता की सेहत को लेकर फिक्रमंद थे और कैमरे के सामने अपने इमोशन दिखाना नहीं चाहते थे।
उनसे पहले उनके बड़े भाई सनी देओल को भी अस्पताल से बाहर निकलते हुए देखा गया था। वो हाथ से इशारा करते हुए मीडिया से पीछे हटने को कह रहे थे ताकि उनकी गाड़ी आराम से निकल सके। उनके दोनों बेटे करण और राजवीर भी अपने दादा से मिलने अस्पताल पहुंचे।
धर्मेंद्र को लेकर उड़ रहीं अफवाहों पर भड़का परिवार
कल से ही धर्मेंद्र की तबीयत को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अफवाहें उड़ रही हैं। पहले कहा गया कि वो वेंटिलेटर पर हैं, फिर उनकी मौत की झूठी अफवाहें भी फैलने लगीं। अब इन सभी अफवाहों पर परिवार ने विराम लगा दिया है। धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी ने बताया था कि एक्टर की हालत स्थिर है और वो इलाज का अच्छे से रिस्पोंड कर रहे हैं। हालांकि, जब उनकी मौत की झूठी खबरें फैलने लगीं तो एक्ट्रेस भड़क उठीं।
उन्होंने एक्स हैंडल के जरिए लिखा कि ऐसे इंसान के बारे में झूठी अफवाहें फैलाना गलत है जो इलाज पर रिस्पोंड और रीकवर कर रहे हैं। उन्होंने लिखा कि ऐसी अपमानजनक और गैरजिम्मेदाराना हरकत को माफ नहीं किया जा सकता। ऐसे मुश्किल समय में परिवार की प्राइवेसी का सम्मान किया जाना चाहिए।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 11 November 2025 at 21:14 IST