Bobby Deol: ‘मेरे पापा को पूरी दुनिया प्यार करती थी…’, धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए बॉबी देओल
Bobby Deol: बॉबी देओल ने अपने पिता और सीनियर एक्टर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए हैं। उन्होंने उन्हें याद करते हुए बताया है कि उनके पापा पूरी दुनिया को प्यार करते थे।
Bobby Deol: दिग्गज एक्टर बॉबी देओल ने हाल ही में शेखर सुमन के चैट शो ‘शेखर टुनाइट’ में पहुंचे, जहां उन्होंने अपने पिता और बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को याद करते हुए कई भावुक बातें शेयर की हैं। बातचीत के दौरान बॉबी देओल अपने पिता को याद कर भावुक हो गए और उनकी आंखें नम हो गईं हैं।
काफी समय से बीमार चल रहे थे धर्मेंद्र
बॉबी देओल ने बताया कि धर्मेंद्र पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। नवंबर 2025 में 89 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था। उनके जाने के बाद पूरे फिल्म इंडस्ट्री और फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई थी। उनके जाने से पूरी दुनिया भावुक थी।
‘मेरे पापा को पूरी दुनिया प्यार करती थी’
शो में बातचीत के दौरान बॉबी देओल ने इमोशनल होते हुए कहा कि उनके पिता सिर्फ एक बड़े स्टार नहीं थे, बल्कि बेहद अच्छे इंसान भी थे। उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र जहां भी जाते थे, लोगों से बेहद प्यार और अपनापन से मिलते थे। यही वजह थी कि उन्हें सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में लोग पसंद करते थे।
धर्मेंद्र की इस बात को हमेशा याद रखेंगे बॉबी
बॉबी देओल ने कहा कि उनके पिता ने उन्हें हमेशा जमीन से जुड़े रहने और सभी का सम्मान करने की सीख दी थी। उन्होंने बताया कि उनका सादगी भरा स्वभाव और परिवार के प्रति उनका प्यार हमेशा उनके दिल में जिंदा रहेगा। बातचीत के दौरान बॉबी कई बार भावुक नजर आए।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 23 May 2026 at 16:12 IST