'फर्जी' और 'चंदू चैंपियन' के इस दमदार एक्टर के घर गूंजी किलकारी, पिता बनते ही आंखों से छलके आंसू
भुवन अरोड़ा अब पिता बन गए हैं। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए खुशखबरी को फैंस के साथ शेयर किया है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read
'फर्जी' और 'चंदू चैंपियन' जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय करने वाले एक्टर अभिनेता भुवन अरोड़ा पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी वनेजा गुप्ता ने एक बेटे को जन्म दिया है। भुवन ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट के जरिए फैंस के साथ यह खुशखबरी शेयर की है।
शेयर किया इंस्टाग्राम पोस्ट
भुवन ने अपने नन्हे राजकुमार की एक पोलारॉइड तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह और उनकी पत्नी वनेजा अपने बेटे को प्यार से निहारते हुए नजर आ रहे हैं। अभिनेता ने बताया कि अक्सर लोग कहते थे कि बच्चे का जन्म पूरी जिंदगी बदल देता है, लेकिन इस अहसास की गहराई उन्हें आज समझ आई है। भुवन ने उस समय को याद किया जब वह लेबर रूम में वनेजा का हाथ थामे बैठे थे। प्रसव पीड़ा के बावजूद वनेजा के चेहरे पर मुस्कान देख भुवन ने कहा कि महिलाएं, पुरुषों से कहीं अधिक मजबूत होती हैं। उन्होंने लिखा कि उस दौरान उन्हें महिलाओं की असली ताकत का अंदाजा हुआ।
पहली बार सुनी बेटे की आवाज सुनने का अनुभव
एक्टर ने बताया कि जैसे ही उन्होंने अपने बच्चे की पहली बार रोने की आवाज सुनी, उनके लिए बाकी सब कुछ धुंधला हो गया। उस समय उनके मन में बस एक ही फिक्र थी कि वनेजा ठीक है या नहीं। इसके बाद डॉक्टर ने मुस्कुराते हुए उनके हाथों में उनका बेटा थमा दिया, जिसे भुवन ने अपनी जिंदगी की सबसे कीमती चीज बताया।
जिंदगी का नया मकसद
भुवन ने बताया कि मां और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। उन्होंने कहा कि अब उन्हें जिंदगी का असली मकसद समझ आ गया है। एक्टर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि अगर अब वे बिना किसी वजह मुस्कुराते हुए दिखें, तो उन्हें पागल न समझा जाए क्योंकि वे अब पूरी तरह से अपने बच्चे में खो गए हैं। भुवन और वनेजा ने मार्च 2021 में शादी की थी और अब 5 साल बाद वे अपने पहले बच्चे के माता-पिता बने हैं।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 18 June 2026 at 13:24 IST