Bhooth Bangla OTT Release: फैंस के लिए खुशखबरी! बॉक्स ऑफिस पर गदर काटने के बाद इस OTT पर रिलीज होगी 'भूत बंगला', नोट कर लें तारीख, प्लेटफॉर्म

Bhooth Bangla OTT Release: अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाने के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। यहां जानें फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट और प्लेटफॉर्म के बारे में...

Bhooth Bangla OTT release | Image: Balaji

Bhooth Bangla OTT Release: अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म 'भूत बंगला' ने सिनेमाघरों में बंपर कमाई करने के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाने की पूरी तैयारी कर ली है। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। अब जो दर्शक इसे थिएटर्स में नहीं देख पाए थे, वे बहुत जल्द इसे अपने घर पर आराम से एन्जॉय कर सकेंगे।

फिल्म कब रिलीज होगी

फैंस के लिए खुशखबरी यह है कि 'भूत बंगला' 12 जून 2026 को ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, तब्बू, परेश रावल और राजपाल यादव जैसे कलाकार अपनी बेहतरीन अदाकारी का जलवा बिखेरते नजर आएंगे। नेटफ्लिक्स ने इस फिल्म के पोस्ट-थिएट्रिकल डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स भारी-भरकम राशि देकर खरीदे हैं। नतीजतन, दर्शक इस मजेदार फिल्म को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर पाएंगे।

बॉक्स ऑफिस का प्रदर्शन

प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित यह फिल्म 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद से ही चर्चा में रही थी। 120 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 245 करोड़ से अधिक का ग्रॉस कलेक्शन किया, जिससे फिल्म मेकर्स को काफी मुनाफा हुआ है।

 

फिल्म की कहानी का सार

इस फिल्म की कहानी लंदन से भारत लौटे अर्जुन यानी अक्षय कुमार के इर्द-गिर्द बुनी गई है। उसे विरासत में मंगलपुर गांव में एक पुरानी हवेली मिलती है। वहां पहुंचने के बाद उसे कई अजीबोगरीब अलौकिक शक्तियों और नवविवाहित दुल्हनों का अपहरण करने वाले एक प्राचीन शैतानी साये वधुसुर की लोककथाओं का सामना करना पड़ता है। इस फिल्म में दर्शकों को भूल भुलैया जैसा ही अंदाज देखने को मिला है। फिल्म में हंसी-मजाक और हॉरर का शानदार मिश्रण है, जिसमें भूल भुलैया वाले जोक्स का भी तड़का लगाया गया है। फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया है और इसे आईएमडीबी पर 6 की रेटिंग प्राप्त हुई है।

यह भी पढ़ें: 'है जवानी तो इश्क होना है' की शानदार रफ्तार,'पेद्दी' का बड़ा धमाका

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 8 June 2026 at 07:30 IST