Bhooth Bangla Box Office Day 20: अक्षय कुमार को भूत बने हुए 20 दिन पूरे, जानिए डरा-डराकर ‘भूत बंगला’ ने अब तक कितने करोड़ बटोरे
Bhooth Bangla Box Office Collection: अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ को रिलीज हुए 20 दिन पूरे हो चुके हैं लेकिन अब भी दर्शकों की फिल्म में रुचि बनी हुई है। अब 20वें दिन की कमाई के बाद ये साफ हो गया है कि फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई करती रहेगी।
Bhooth Bangla Box Office Collection: अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ को रिलीज हुए 20 दिन पूरे हो चुके हैं लेकिन अब भी दर्शकों की फिल्म में रुचि बनी हुई है। यही कारण है कि बॉक्स ऑफिस में फिल्म का कलेक्शन बढ़ता जा रहा है। अब 20वें दिन की कमाई के बाद ये साफ हो गया है कि फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई करती रहेगी।
20वें कितनी कमाई हुई
‘भूत बंगला’ ने अपनी रिलीज के 20वें दिन यानि बुधवार 6 मई को भारत में 1.75 करोड़ का नेट कारोबार किया है। फिल्म ने यह कलेक्शन देश भर में 4,522 शो के प्रदर्शन से किया है। बता दें कि मंगलवार के मुकाबले बुधवार को फिल्म के अधिक शो प्रदर्शित किए गए।
‘भूत बंगला’ की अब तक कितनी कमाई हुई
फिल्म भूत बंगला 17 अप्रैल को रिलीज हुई थी। लेकिन फिल्म के 16 अप्रैल की शाम से पेड प्रिव्यू शुरू हो गए थे जिससे फिल्म ने 3.75 करोड़ की कमाई की थी। इसके बाद शुक्रवार को पहले दिन 12.25 करोड़ की शानदार ओपनिंग की थी। फिर शनिवार को 19 करोड़, रविवार को 23 करोड़, सोमवार को 6.75 करोड़, मंगलवार को 8 करोड़, बुधवार को 6.15 करोड़, गुरुवार को 5.50 करोड़ करते हुए एक हफ्ते में 84.40 करोड़ का कुल नेट कलेक्शन किया।
फिल्म ने दूसरे हफ्ते में शुक्रवार को 5.75 करोड़, शनिवार को 10.75 करोड़, रविवार को 12.50 करोड़, सोमवार को 3.65 करोड़, मंगलवार को 4.35 करोड़, बुधवार को 3.40 करोड़ और गुरुवार को फिर 3.50 करोड़ का कलेक्शन किया। दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 43.75 करोड़ का कारोबार किया।
फिर तीसरे हफ्ते में शुक्रवार को 4.50 करोड़, शनिवार को 4.35 करोड़, रविवार को 5.50 करोड़, सोमवार को 1.75 करोड़, मंगलवार को 2.25 करोड़ के बाद बुधवार को फिर 1.75 करोड़ का नेट कारोबार किया। इससे भूत बंगला ने पहले, दूसरे और तीसरे हफ्ते के बुधवार तक देश भर में कुल 148.25 करोड़ की कमाई कर ली है।
‘भूत बंगला’ हिट या फ्लॉप
फिल्म भूत बंगला का बजट 120 करोड़ का था, लेकिन फिल्म ने 148.25 करोड़ की कमाई कर ना सिर्फ अपना बजट निकाला है बल्कि अब अच्छा मुनाफा भी कमा लिया है। अक्षय कुमार की यह फिल्म हिट तो पहले ही हो चुकी है, लेकिन अब फिल्म सुपर हिट होने की राह पर आगे बढ़ चुकी है।
फिल्म में कौन कौन हैं
फिल्म ‘भूत बंगला’ (Bhooth Bangla) में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, असरानी, वामिका गब्बी, राजपाल यादव और तब्बू जैसे सितारें हैं। फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने और निर्माण अक्षय कुमार के साथ एकता कपूर ने किया है। इस फिल्म से प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी फिर एक बार साथ आकर हिट साबित हुई है।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 7 May 2026 at 07:56 IST