Bhooth Bangla Collection Day 12: मंगलवार को 'भूत बंगला' का हो गया मंगल, बॉक्स ऑफिस पर छाप डाले इतने करोड़

Bhooth Bangla Box Office Collection: अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ अब एक हिट फिल्म बन गई है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अपनी लागत पूरी निकाल कर अब मुनाफे की ओर बढ़ चुकी है।

Bhooth Bangla
Bhooth Bangla | Image: Instagram

Bhooth Bangla Box Office Collection: अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ अब एक हिट फिल्म बन गई है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अपनी लागत पूरी निकाल कर अब मुनाफे की ओर बढ़ चुकी है। बड़ी बात यह भी है कि फिल्म ने मंगलवार 28 अप्रैल को सोमवार 27 अप्रैल से भी ज्यादा का कलेक्शन किया है। इससे साफ है कि फिल्म की कमाई बॉक्स ऑफिस पर अभी जारी रहेगी। 

मंगलवार 12वें दिन कितनी कमाई की   

एकता कपूर की फिल्म ‘भूत बंगला’ ने दूसरे सोमवार को 3.65 करोड़ का विशुद्ध कारोबार किया था जबकी फिल्म ने दूसरे मंगलवार 28 अप्रैल को 4.35 करोड़ का नेट कारोबार किया है। इस बढ़त के पीछे मुख्य कारण फिल्म के शो में इजाफा होना है। सोमवार को जहां देश भर में 8,755 शो चल रहे थे तो वहीं मंगलवार को फिल्म के 9117 शो चलाए गए। 

अब तक कितनी कमाई हुई 

भूत बंगला 17 अप्रैल को रिलीज हुई थी। फिल्म ने गुरुवार 16 अप्रैल को पेड प्रिव्यू से 3.75 करोड़ की कमाई की थी। जिसके बाद फिल्म ने शुक्रवार को पहले दिन 12.25 करोड़ की शानदार ओपनिंग की थी। फिर शनिवार को 19 करोड़, रविवार को 23 करोड़, सोमवार को 6.75 करोड़, मंगलवार को 8 करोड़, बुधवार को 6.15 करोड़, गुरुवार को 5.50 करोड़ करते हुए एक हफ्ते में 84.40 करोड़ का कुल नेट कलेक्शन किया।

फिल्म ने दूसरे हफ्ते में शुक्रवार को 5.75 करोड़, शनिवार को 10.75 करोड़, रविवार को 12.50 करोड़, सोमवार को 3.65 करोड़, और मंगलवार को 4.35 करोड़ का विशुद्ध कारोबार किया। इससे अभी तक भूत बंगला फिल्म ने देश भर में कुल 121.40 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है।

Advertisement
Uploaded image

फिल्म ने अपनी लागत निकाली 

फिल्म 'भूत बंगला' का बजट 120 करोड़ का है। फिल्म ने भारत में अब दूसरे मंगलवार के बाद कुल 121.40 करोड़ का नेट कारोबार कर लिया है। इससे फिल्म ने अपनी लागत पूरी निकाल ली है और अब मुनाफे की ओर आगे बढ़ गई है। 

रिलीज से पहले ही 100 करोड़ की कमाई की 

गौरतलब है कि मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फिल्म रिलीज से पहले ही सैटेलाइट, डिजिटल और म्यूजिक राइट्स बेच कर 100 करोड़ की मोटी कमाई कर चुकी थी। अब फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी 121 करोड़ पार कर चुकी है। इससे फिल्म ‘भूत बंगला’ निर्माता अक्षय कुमार और एकता कपूर की झोली लगातार भरते जा रही है। 

Advertisement

फिल्म में कलाकार 

फिल्म ‘भूत बंगला’ (Bhooth Bangla) में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, असरानी, वामिका गब्बी, राजपाल यादव और तब्बू जैसे सितारें हैं। फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने और निर्माण अक्षय कुमार के साथ एकता कपूर ने किया है। इस फिल्म से प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी फिर एक बार साथ आकर सफल साबित हुई है। 

इसे भी पढ़ें- भूत बंगला का खौफ जारी है बॉक्स ऑफिस पर, हिट हुई अक्षय कुमार की फिल्म

Published By :
Kritarth Sardana
पब्लिश्ड