Bhooth Bangla BO Day 14: बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रहे अक्षय कुमार, जानिए 14वें दिन 'भूत बंगला' ने की कितनी कमाई

Bhooth Bangla Box Office Collection: फिल्म ‘भूत बंगला’ को रिलीज हुए अब 2 हफ्ते पूरे गए हैं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई अभी भी जारी है। फिल्म ने अपनी रिलीज के 14वें दिन यानि 30 अप्रैल को भी अच्छी कमाई की है।

Akshay Kumar Bhooth Bangla | Image: Akshay Kumar, Bhooth Bangla, Balaji

Bhooth Bangla Box Office Collection: फिल्म ‘भूत बंगला’ को रिलीज हुए अब 2 हफ्ते पूरे गए हैं। फिल्म आज 1 मई से तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गई है। अक्षय कुमार की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी लागत निकाल कर पहले ही हिट हो गई है। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई अभी भी जारी है। फिल्म ने अपनी रिलीज के 14वें दिन यानि 30 अप्रैल को भी अच्छी कमाई की है।     

14वें दिन कितनी कमाई हुई 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ‘भूत बंगला’ ने 14वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.40 करोड़ की विशुद्ध कमाई की है। बता दें कि फिल्म ने 13वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर इतनी ही कमाई की थी। लेकिन 13वें दिन फिल्म ने देश भर में 8823 शो से 3.40 करोड़ का कलेक्शन किया था। जबकि 14वें दिन फिल्म ने 8007 शो से 3.40 करोड़ की कमाई की। 

अब तक कितनी कमाई हुई 

एकता कपूर की फिल्म भूत बंगला 17 अप्रैल को रिलीज हुई थी। लेकिन फिल्म के 16 अप्रैल की शाम से पेड प्रिव्यू शुरू हो गए थे जिससे फिल्म ने 3.75 करोड़ की कमाई की थी। इसके बाद शुक्रवार को पहले दिन 12.25 करोड़ की शानदार ओपनिंग की थी। फिर शनिवार को 19 करोड़, रविवार को 23 करोड़, सोमवार को 6.75 करोड़, मंगलवार को 8 करोड़, बुधवार को 6.15 करोड़, गुरुवार को 5.50 करोड़ करते हुए एक हफ्ते में 84.40 करोड़ का कुल नेट कलेक्शन किया।

निर्देशक प्रियदर्शन की इस फिल्म ने दूसरे हफ्ते में शुक्रवार को 5.75 करोड़, शनिवार को 10.75 करोड़, रविवार को 12.50 करोड़, सोमवार को 3.65 करोड़, मंगलवार को 4.35 करोड़, बुधवार को 3.40 करोड़ और गुरुवार को फिर 3.40 करोड़ का कलेक्शन किया। इससे अभी तक फिल्म भूत बंगला ने देश भर में कुल 128.05 करोड़ की नेट कमाई कर ली है। 

फिल्म की स्टारकास्ट 

फिल्म ‘भूत बंगला’ (Bhooth Bangla) में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, असरानी, वामिका गब्बी, राजपाल यादव और तब्बू जैसे सितारें हैं। फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने और निर्माण अक्षय कुमार के साथ एकता कपूर ने किया है। इस फिल्म से प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी फिर एक बार साथ आकर सफल साबित हुई है। 

राजा शिवाजी से मिलेगी टक्कर 

इस हफ्ते शुक्रवार को रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ रिलीज हो चुकी है। इससे फिल्म ‘भूत बंगला’ को कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है। लेकिन फिर भी ऐसी उम्मीद है कि इस वीकेंड में बड़े कलेक्शन के साथ फिल्म 150 करोड़ तक की कमाई कर लेगी।  

इसे भी पढ़ें- मंगलवार को 'भूत बंगला' का हो गया मंगल, बॉक्स ऑफिस पर छाप डाले इतने करोड़

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 1 May 2026 at 07:36 IST