Bhooth Bangla vs Michael BO Collection: अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का खौफनाक धमाका, क्या माइकल जैक्सन की बायोपिक दे पाएगी टक्कर? जानें कमाई
Bhooth Bangla vs Michael Box Office Collection: अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है। वहीं दूसरी तरफ माइकल जैक्सन की बायोपिक पीछे छूटती नजर आ रही है। आइए जानते हैं कि दोनों फिल्मों ने कितानी हुई अब तक की कमाई।
Bhooth Bangla vs Michael Box Office Collection: अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के दूसरे हफ्ते में भी फिल्म की पकड़ मजबूत बनी हुई है और इसने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, जिससे यह इस साल की चर्चित फिल्मों में शामिल हो गई है। आइए जानते हैं कि दोनों फिल्मों का रविवार को कैसा रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।
भूत बंगला का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म ने रिलीज के 9वें दिन यानी शनिवार को जबरदस्त उछाल दिखाया और करीब 10.75 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 100.90 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। रविवार को भी फिल्म की रफ्तार बरकरार रही और इसने 12 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया। अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की 16 साल बाद हुई वापसी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल साबित हो रही है।
‘माइकल’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
वहीं हॉलीवुड फिल्म ‘माइकल’ ने भारत में ठीक-ठाक शुरुआत की है। माइकल जैक्सन के भतीजे जाफर जैक्सन स्टारर इस फिल्म ने पहले दिन यानी शुक्रवार को लगभग 3.70 करोड़ रुपये की कमाई की। शनिवार को इसकी कमाई बढ़कर 5.10 करोड़ रुपये हो गई, जबकि रविवार को फिल्म ने अब तक की सबसे ज्यादा 5.50 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, तीन दिनों के लंबे वीकेंड के बाद फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन करीब 16 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
किसका पलड़ा है भारी
अगर दोनों फिल्मों की तुलना की जाए, तो ‘भूत बंगला’ का पलड़ा साफ तौर पर भारी नजर आ रहा है। दूसरे हफ्ते में होने के बावजूद यह फिल्म ‘Michael’ के ओपनिंग वीकेंड से ज्यादा रोजाना कमाई कर रही है। हालांकि, ‘Michael’ ने हॉलीवुड बायोपिक के लिहाज से भारत में सम्मानजनक प्रदर्शन किया है।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 27 April 2026 at 07:11 IST