'रामायण' से लेकर 'टॉक्सिक' तक, 2026 में धमाल मचाने आ रही ये फिल्में, साल की पहली बड़ी फीमेल लेड एक्शन फिल्म कितना मचाएगी धमाल?
Most Anticipated Films Of 2026: रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' से लेकर यश की 'टॉक्सिक' तक साल 2026 के लास्ट तक कई फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा सकती हैं। यहां देखें लिस्ट में कौन- कौन सी फिल्मों के नाम शामिल हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read
Most Anticipated Films Of 2026: साल 2026 का बाकी बचा हुआ समय दर्शकों के लिए काफी रोमांचक होने वाला है। आईएमडीबी ने इस साल रिलीज होने वाली सबसे चर्चित भारतीय फिल्मों की एक लिस्ट जारी की है। इसमें पौराणिक कथाओं से लेकर जबरदस्त एक्शन और कॉमेडी फिल्में शामिल हैं। दर्शकों के बीच इन फिल्मों को लेकर काफी एक्साइटमेंट बना हुआ है। आइए जानते हैं कि कौन सी बड़ी फिल्में इस साल का लास्च तक सिनेमाघरों में आने वाली हैं।
रामायण
नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही 'रामायण' इस साल की सबसे मोस्ट अवेटेड फिल्म है। इसमें रणबीर कपूर राम के किरदार में, साई पल्लवी सीता के किरदार में, यश रावण के किरदार में, सनी देओल हनुमान के किरदार में और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में दिखेंगे। फिल्म का काम बहुत बड़े स्तर पर किया जा रहा है और यह दिवाली 2026 को रिलीज होगी।
अल्फा
अल्फा जासूसी कहानियों की सीरीज का हिस्सा है। शिव रावेल के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह एक थ्रिलर फिल्म है जो 3 जुलाई 2026 को दर्शकों के बीच आएगी। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक एडवांस बुकिंग आंकड़ों के अनुसार, 'अल्फा' ने भारत में 18,721 हिंदी (2डी) शो में अपने पहले दिन अनुमानित 41.05 लाख रुपये की कमाई कर ली है। पहले दिन की एडवांस बुकिंग के आंकड़ो को नजर में रखते हुए ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले दिनों में आलिया भट्ट की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर सकती है।
टॉक्सिक
गीतु मोहनदास द्वारा निर्देशित फिल्म टॉक्सिक एक बड़ी फिल्म है। इसमें यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी और हुमा कुरैशी जैसी बड़े स्टार्स नजर आएंगी। यह फिल्म 26 अगस्त 2026 को रिलीज होने के लिए तैयार है।
किंग
सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित किंग में शाहरुख खान मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म के जरिए उनकी बेटी सुहाना खान का बड़े पर्दे पर स्वागत होगा। यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी।
धमाल 4
इंद्र कुमार की मशहूर कॉमेडी सीरीज की चौथी फिल्म धमाल 4 जल्द आ रही है। इसमें अजय देवगन, रितेश देशमुख और अरशद वारसी नजर आएंगे। यह 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में लगेगी।
मिर्जापुर: द मूवी
ओटीटी पर धमाल मचाने के बाद मिर्जापुर अब बड़े पर्दे पर आ रही है। इसमें अली फजल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु शर्मा जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। यह क्राइम ड्रामा 4 सितंबर 2026 को रिलीज होगी।
ईथा
लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित ईथा एक म्यूजिकल बायोपिक है। इसमें श्रद्धा कपूर महान लोक कलाकार विथाबाई की कहानी को पर्दे पर दिखाएंगी। यह फिल्म 28 अगस्त 2026 को रिलीज होगी।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 2 July 2026 at 17:42 IST