Welcome To The Jungle: बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार का जलवा बरकरार, 'वेलकम टू द जंगल' ने वर्ल्डवाइड पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

Welcome To The Jungle: बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' जलवा बिखेर रही है। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

Welcome To The Jungle
Welcome To The Jungle | Image: YT Grab/ Republic

Welcome To The Jungle: अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। वीकली डेज होने के बावजूद फिल्म का प्रदर्शन काफी स्थिर बना हुआ है। फिल्म अपनी कमाई के जरिए तेजी से 100 करोड़ के क्लब की ओर बढ़ रही है। आइए जानते हैं कि मंगलवार को फिल्म ने कितनी कमाई की है। इसके साथ ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई कर ली है।

5 दिनों का कुल कलेक्शन

सैक्निक की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने मंगलवार को 6.79 करोड़ का कारोबार किया है। इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 79.04 करोड़ और ग्रॉस कमाई 94.54 करोड़ तक पहुंच गई है। हालांकि भारत में फिल्म अभी 100 करोड़ के आंकड़े से कुछ ही दूर है, लेकिन वर्ल्डवाइड स्तर पर फिल्म पहले ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। फिल्म के शुरुआती दिनों का कलेक्शन इस प्रकार है।

प्रिव्यू कलेक्शन- 3.75 करोड़
पहला दिन- 15.25 करोड़
दूसरा दिन- 20 करोड़
तीसरा दिन- 24.75 करोड़
चौथा दिन- 8.50 करोड़
5वां दिन- 6.79 करोड़

अक्षय कुमार की हिट फिल्में

अक्षय कुमार के लिए यह फिल्म एक और बड़ी उपलब्धि साबित हो रही है। इससे पहले उनकी फिल्म 'भूत बंगला' ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए वर्ल्डवाइड 200 करोड़ की कमाई की थी। बीते साल रिलीज हुई 'हाउसफुल 5' और 'स्काई फोर्स' ने भी ग्लोबली 100 करोड़ का आंकड़ा छुआ था।

Advertisement

फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट

फिल्म की कहानी एक ऐसे एक्टर के इर्द-गिर्द घूमती है जो शूटिंग के लिए एक गांव में पहुंचता है। वहां गांव वाले उन्हें असली सेना का जवान समझ बैठते हैं और एक अपराधी से बचाने की गुहार लगाते हैं। यह फिल्म वेलकम फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट है। साल 2007 में आई 'वेलकम' और 2015 में आई 'वेलकम बैक' के बाद अब 2026 में यह तीसरा पार्ट दर्शकों के बीच है। फिल्म की स्टार कास्ट बहुत बड़ी है, जिसमें अक्षय के साथ अरशद वारसी, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडिस, परेश रावल, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, आफताब शिवदासानी, राजपाल यादव, जॉनी लीवर, कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा जैसे दिग्गज शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: 'ये दारू पीती है, पार्टी करती है...', 'लॉक अप 2' में गोविंदा की बीवी

Advertisement
Published By:
 Kirti Soni
पब्लिश्ड