अपडेटेड 7 March 2026 at 13:39 IST
Gen Z पर डालेगा बुरा असर? बादशाह के 'टटीरी' गाने पर बवाल के बाद यूट्यूब से हटाया, महिला आयोग ने भेजा था नोटिस
सिंगर और रैपर बादशाह अपने लेटेस्ट हरियाणवी गाने ‘टटीरी’ के रिलीज होने के बाद कॉन्ट्रोवर्सी में फंस गए हैं। सरकार की कानूनी शिकायत के बाद बादशाह के गाने को यूट्यूब से हटा दिया गया है।
Badshah Tateeree Song Taken Down from Youtube: रैपर और सिंगर बादशाह के लेटेस्ट हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर विवाद गहराया हुआ है। इस गाने ने यूट्यूब पर करोड़ों व्यूज तो बटोरे ही, साथ ही महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के सेक्शुअलाइजेशन को लेकर भी भारी विवाद खड़ा कर दिया। विवाद गहराता देख उनके गाने को यूट्यूब से हटा दिया गया है।
यह गाना 1 मार्च 2026 को रिलीज हुआ था जिसे ताबड़तोड़ व्यूज मिले। बताया जा रहा है कि इस गाने को 50M से यानी 5 करोड़ से ज्यादा व्यूज हासिल थे। हालांकि अब ये गाना भारत में कहीं भी उपलब्ध नहीं है। सरकार की कानूनी शिकायत के बाद यूट्यूब की ओर से यह एक्शन हुआ है।
बादशाह के खिलाफ FIR दर्ज
जानकारी के अनुसार, 'टटीरी' गाने के रिलीज होने के साथ ही इसके कथित आपत्तिजनक लिरिक्स की आलोचना होने लगी। यहां तक कि बादशाह के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर ली गई। हरियाणा पुलिस ने 6 मार्च को पंचकुला निवासी एक शख्स की शिकायत पर बादशाह के खिलाफ FIR दर्ज की। शिकायत में कहा गया कि गाने के बोल और दृश्य आपत्तिजनक है।
महिला आयोग ने भेजा था समन
इसके अलावा कई सामाजिक संस्थाओं ने भी गाने के बोल पर आपत्ति दर्ज कराई। हरियाणा महिला आयोग की ओर से बादशाह को नोटिस भेजकर समन जारी किया गया, जिसमें 13 मार्च को सिंगर और रैपर को पेश होना है।
गाने को लेकर क्यों हुआ विवाद?
सिंगर-रैपर बादशाह के 'टटीरी' गाने में 'आया बादशाह डोली चढ़ाने, इन सबको घोड़ी बनाने' जैसे लिरिक्स हैं जिस पर आपत्ति जताई गई है। इसके लिरिक्स को घटिया और निम्न दर्जे का बताया जा रहा है।
गाने में स्कूली लड़कियां आईं नजर
गाने में स्कूल ड्रेस में लड़कियां बैग फेंकते हुए डांस करती नजर आ रही हैं। क्रिटिक्स का कहना है कि इसके बोल नाबालिगों को टारगेट कर रहे हैं। वहीं हरियाणा महिला आयोग की चेरपर्सन रेणु भाटिया ने गाने और उसके बोल को असभ्य और महिलाओं को ऑब्जेक्टिफाई करने वाला बताया।
हरियाणा महिला आयोग की चेरपर्सन भड़कीं
हरियाणा महिला आयोग की चेरपर्सन रानी सेखरावत ने कहा, 'गाने के लिरिक्स में महिलाओं और नाबालिगों के प्रति अश्लील भाषा का इस्तेमाल किया गया है। यह समाज के लिए हानिकारक है।'
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 7 March 2026 at 13:39 IST