Dhurandhar 2 Trailer X Review: रणवीर सिंह का डबल रोल देख पागल हुए फैंस, रिवेंज मूड देख बोले- You are not ready for this

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त हाइप बना हुआ है। आलम ये है कि फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही छा गया है। रणवीर सिंह का इंटेंस अवतार, बदले की आग और दुश्मन से टकराव की झलक वाकई दमदार है। ट्रेलर को सोशल मीडिया पर कैसे रिव्यू मिले, चलिए बताते हैं।

Follow : Google News Icon  
Dhurandhar 2 Trailer X Review
Dhurandhar 2 Trailer X Review | Image: x

Dhurandhar 2 Trailer Review: आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर' सुपर सक्सेसफुल रही। इसके बाद अब फिल्म का सीक्वल 'धुरंधर: द रिवेंज' का ट्रेलर आउट हो चुका है जिसने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। अब हमजा की जंग पहले से भी ज्यादा खतरनाक और खूनी हो चली है, जिसकी झलक ट्रेलर में साफतौर पर दिखाई दे रही है।

ट्रेलर में दमदार एक्शन, जबरदस्त डायलॉग और पड़े पैमाने पर फिल्माए गए सीन्स ने दर्शकों की एक्साइटमेंट को कई गुना बढ़ा दिया है। अब तक सिर्फ ट्रेलर की राह ताक रहे लोगों को फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। वहीं रणवीर सिंह का इंटेंस अवतार, बदले की आग और दुश्मन से टकराव की झलक वाकई दमदार है। ट्रेलर को देखने के बाद लोगों की क्या राय है, ये सोशल मीडिया पर देखने को मिली है। पब्लिक से कैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है, चलिए बताते हैं।

सोशल मीडिया पर मिले कैसे रिव्यू?

एक यूजर ने 'धुरंधर 2' का ट्रेलर देखने के बाद एक्स पर लिखा, 'धुरंधर 2 के ट्रेलर को रिलीज़ होने के 50 मिनट से भी कम समय में 1.3 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। बहुत ज्यादा हाइप। यह फिल्म बॉक्स ऑफ़िस पर धमाका करने वाली है।'

एक और यूजर ने अपना रिव्यू देते हुए लिखा, ‘धुरंधर 2 का ट्रेलर देखने के बाद, एक बात साफ है- रणवीर पूरी तरह से तबाही मचाने वाले हैं। अर्जुन रामपाल और संजू 2× ऑरा बनाने वाले हैं। यलीना मरने वाली है। आदित्य धर ने इस बार बहुत ज्यादा मेहनत से फिल्म को बनाया है। बहुत सारे धमाकेदार गाने है। होन्सला ईधन बदला।’

Advertisement

दूसरे यूजर ने लिखा, ‘पाकिस्तान का मुस्तकबिल, हिंदुस्तान तय करेगा। दमदार डायलॉग और एक्शन… फिल्म देखने का बेसब्री से इंतजार।’

एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘धुरंधर 2 का शानदार ट्रेलर। धुरंधर रिवेंज देखने के लिए उत्साह।’

Advertisement

एक यूजर ने लिखा, ‘धुरंधर 2 का क्लाइमेक्स... फैंस इसके लिए तैयार नहीं हैं।’

एक सोशल मीडिया यूजर ने तारीफ में लिखा, '19 मार्च 2026 होगा धमाकेदार। आप अभी भी इसके लिए तैयार नहीं हैं!! होन्सला ! ईधन !! बदला !!

‘धुरंधर 2’ के दमदार ट्रेलर ने खड़े किए रोंगटे 

ट्रेलर में रणवीर सिंह एक बार फिर अपने दमदार अवतार में दिखाई दिए हैं। वो एक रॉ एजेंट बनकर ‘हमजा अली’ नाम के गैंगस्टर का रूप धरते हैं और पाकिस्तान के आतंकी नेटवर्क की जड़ें हिलाने निकल पड़ते हैं। सवाल उठ रहा है कि आखिर रहमान डकैत की मौत के बाद कौन ल्यारी का नया बादशाह बनेगा? ट्रेलर में एक तरफ हमजा मार-धाड़ करते नजर आया, तो दूसरी ओर जसकिरत सिंह रंगी की एंट्री नजर आई। इसके बाद दिखाया गया है कि जसकिरत रंगी कैसे एसपी असलम के साथ मिलकर आईएसआई मेजर इकबाल (अर्जुन रामपाल) को नाकों चने चबवाता है। वह मौत बनकर मेजर इकबाल और बाकी दुश्मनों पर बरस पड़ता है। 

‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को होगी रिलीज

'धुरंधर 2' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाने में मेकर्स हर कोशिश कर रहे हैं। रिपोर्ट्स हैं कि फिल्म की टीम एक शानदार बॉक्स-ऑफिस लॉन्च की तैयारी में है, जिसमे पेड़ प्रीव्यू शामिल है, जो कि 18 मार्च से शुरू होंगे। भारत में ये शाम 5  बजे से होने वाला है।

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Trailer VIDEO: 'पाकिस्‍तान का मुस्‍तकबिल अब हिंदुस्‍तान लिखेगा...'धुरंधर 2' का ट्रेलर रिलीज; हौसला, इंधन और बदला में छिपा ट्विस्‍ट

Published By :
Priyanka Yadav
पब्लिश्ड