Awarapan 2 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रही 'आवारापन 2', 10वें दिन भी कमा डाले करोड़ों, जानिए फिल्म की कुल कमाई
Awarapan 2 Box Office Collection: इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ को रिलीज हुए अब 10 दिन पूरे हो गए हैं। अब फिल्म के 10वें दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट आ गई है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read
Awarapan 2 Box Office Collection: इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ को रिलीज हुए अब 10 दिन पूरे हो गए हैं। अब फिल्म के 10वें दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट आ गई है, जिससे फिल्म ने दूसरे वीकेंड पर भी अच्छी कमाई कर ली है।
10वें दिन की कमाई
'आवारापन 2' ने 10वें दिन रविवार 22 अगस्त को 8.75 करोड़ का कारोबार किया है। यह कलेक्शन शनिवार के मुकाबले भले ही थोड़ा सा ही अधिक है लेकिन यह बताता है कि फिल्म की कमाई अभी भी शानदार ढंग से हो रही है। यहां यह भी बता दें कि दूसरे रविवार को फिल्म के शो में भी बढ़ोतरी हुई है। शनिवार को जहां फिल्म के देशभर में 10,008 शो प्रदर्शित हुए थे तो वहीं रविवार को फिल्म के 13,632 प्रदर्शित हुए।
'आवारापन 2' की कुल कमाई
आवारापन 2 ने अपनी रिलीज के पहले दिन शुक्रवार को 22 करोड़ की ओपनिंग के बाद शनिवार को 33.75 करोड़, रविवार को 26 करोड़, सोमवार को 9.25 करोड़, मंगलवार को 9.75 करोड़, बुधवार को 6.75 करोड़ और गुरुवार को 6 करोड़ का कलेक्शन हुआ था।
फिर अब दूसरे हफ्ते में शुक्रवार को 5.50 करोड़, शनिवार को 8.25 करोड़ और रविवार को 8.75 करोड़ के कलेक्शन के साथ फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 136.25 करोड़ की नेट कमाई कर ली है।
यहां यह भी बता दें कि फिल्म ‘आवारापन 2’ का बजट सिर्फ 45 करोड़ का है। जबकि फिल्म ने अब तक 136.25 करोड़ का तगड़ा नेट कलेक्शन कर लिया है। इस कारण यह फिल्म सुपर हिट साबित हो गई है।
आवारापन 2 की कास्ट
आवारापन 2 फिल्म में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी हैं। फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ और निर्माण विशेष भट्ट ने किया है।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 24 August 2026 at 11:26 IST