Asha Bhosle: आशा भोसले के निधन के पीछे ये है वजह, बेटे आनंद ने बताया पूरा सच; अंतिम संस्कार से पहले फैंस यहां दे सकेंगे श्रद्धांजलि
Asha Bhosle Passes Away: लीजेंड्री प्लेबैक सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल 2026 को निधन हो गया। उनके बेटे आनंद भोसले ने उनके निधन की पुष्टि की है।
Asha Bhosle Passes Away: लीजेंड्री प्लेबैक सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल 2026 को निधन हो गया। उन्हें थकावट और चेस्ट इन्फेक्शन की शिकायत के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके बेटे आनंद भोसले ने उनके निधन की पुष्टि की है।
साथ ही आनंद ने आशा भोसले के अंतिम संस्कार को लेकर जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि फैंस अपनी चहेती सिंगर को कब और कहां श्रद्धांजलि दे सकेंगे।
आशा भोसले के निधन की वजह
आपको बता दें कि आशा भोसले ने मल्टी-ऑर्गन फेलियर के कारण दुनिया को अलविदा कह दिया। सामने आई जानकारी की माने तो, उन्हें शनिवार शाम को ज्यादा थकावट और चेस्ट इन्फेक्शन की शिकायत के बाद ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद उन्हें गंभीर दिल और सांस से जुड़ी जटिलताओं का सामना करना पड़ा। इलाज के दौरान उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था जिसके बाद उनकी मौत हो गई।
आशा भोसले का अंतिम संस्कार कब होगा?
आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने रविवार को अपनी मां के निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि लीजेंड्री सिंगर का अंतिम संस्कार कल शाम 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में किया जाएगा। फैंस कल सुबह 11 बजे लोअर परेल के कासा ग्रांडे में उन्हें आखिरी श्रद्धांजलि दे सकते हैं, जहां वे रहती थीं। फिर उसके बाद शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
12,500 से अधिक गानों को अपनी आवाज दी
आशा भोसले के निधन से संगीत जगत में सन्नाटा सा छा गया है। अपनी बड़ी बहन लता मंगेशकर के नक्शे-कदम पर चलते हुए उन्होंने संगीत की दुनिया में कदम रखा था और देखते ही देखते भारत की सबसे लोकप्रिय और सम्मानित गायिकाओं में से एक बन गईं। आशा भोसले ने अपने आठ दशकों से अधिक के करियर में 12,500 से अधिक गानों को अपनी आवाज दी थी। उन्होंने 'अभी न जाओ छोड़ कर', 'इन आंखों की मस्ती', 'दिल चीज क्या है', 'पिया तू', 'दुनिया में', 'जरा सा झूम लूं मैं' और 'ले गई' जैसे कई आइकॉनिक गाने गाए थे।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 12 April 2026 at 13:48 IST