Asha Bhosle Passes Away: बड़ी बहन लता मंगेशकर की तरह, आशा भोसले ने भी 92 की उम्र में तोड़ा दम, संगीत जगत में सन्नाटा

Asha Bhosle Passes Away: आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि लीजेंड्री सिंगर का अंतिम संस्कार कल शाम 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में किया जाएगा।

Follow : Google News Icon  
Asha Bhosle with Lata Mangeshkar
Asha Bhosle with Lata Mangeshkar | Image: instagram

Asha Bhosle Passes Away: हिंदी सिनेमा की सबसे दिग्गज और आइकॉनिक आवाजों में से एक आशा भोसले ने आज यानि 12 अप्रैल को 92 की उम्र में दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले को थकावट और चेस्ट इन्फेक्शन की शिकायत के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनकी मौत हो गई। 

आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि लीजेंड्री सिंगर का अंतिम संस्कार कल शाम 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में किया जाएगा। उनकी मौत के बाद फैंस ने उनके और उनकी बड़ी बहन लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की मौत में एक समानता ढूंढ ली है।

आशा भोसले का 92 की उम्र में निधन

आशा भोसले के निधन से संगीत जगत में सन्नाटा सा छा गया है। अपनी बड़ी बहन लता मंगेशकर के नक्शे-कदम पर चलते हुए उन्होंने संगीत की दुनिया में कदम रखा था और देखते ही देखते भारत की सबसे लोकप्रिय और सम्मानित गायिकाओं में से एक बन गईं। आशा भोसले ने अपने आठ दशकों से अधिक के करियर में 12,500 से अधिक गानों को अपनी आवाज दी थी। उन्होंने 'अभी न जाओ छोड़ कर', 'इन आंखों की मस्ती', 'दिल चीज क्या है', 'पिया तू', 'दुनिया में', 'जरा सा झूम लूं मैं' और 'ले गई' जैसे कई आइकॉनिक गाने गाए थे। 

सामने आई जानकारी की माने तो, आशा भोसले का मल्टीपल ऑर्गन फेलियर के कारण निधन हो गया। उन्हें शनिवार शाम को अत्यधिक थकावट और चेस्ट इन्फेक्शन की शिकायत के बाद ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद उन्हें गंभीर दिल और सांस से जुड़ी जटिलताओं का सामना करना पड़ा।

Advertisement

लता मंगेशकर की तरह आशा ने भी 92 की उम्र में तोड़ा दम

अब चूंकि आशा भोसले ने दुनिया को अलविदा कह दिया है तो पूरे भारत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। फैंस सदमे में हैं। आपको बता दें कि उनसे पहले उनकी सगी बड़ी बहन और दिग्गज गायिका लता मंगेशकर का निधन भी 92 साल की उम्र में हुआ था। लता ने कोविड-19 और निमोनिया की जटिलताओं के कारण 6 फरवरी 2022 को अंतिम सांस ली थी। 

ये भी पढ़ेंः Asha Bhosle passes Away: नहीं रहीं दिग्गज गायिका आशा भोसले, दिल का दौरा पड़ने से निधन; 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Advertisement
Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड