VIDEO: आशा भोसले को श्रद्धांजलि देते हुए फूट- फूटकर रोए सचिन तेंदुलकर, नम आंखों से पूर्व क्रिकेटर ने दी विदाई
Sachin Tendulkar Emotional Video: आशा भोसले का आज, 13 अप्रैल को अंतिम संस्कार रखा गया है। उससे पहले अंतिम दर्शन के लिए लोग पहुंच रहे हैं। इस दौरान सचिन तेंदुलकर से लेकर कई बड़े स्टार्स नम आंखों से दिग्गज सिंगर को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे हैं।
Sachin Tendulkar Emotional Video: दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन से देशभर में शोक का माहौल छाया हुआ है। मुंबई स्थित उनके आवास पर अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर इस दौरान बेहद भावुक नजर आए। उनका ये वीडियो हर किसी को भावुक कर गया, जब सचिन अपनी भावनाओं को रोक नहीं पाए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।
श्रद्धांजलि के दौरान छलके आंसू
सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजली तेंदुलकर के साथ आशा भोसले के घर पहुंचे। यहां उन्होंने परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और शोक व्यक्त किया। इस दौरान सचिन बार-बार अपने आंसू पोंछते नजर आए, उनके और आशा भोसले के बीच गहरा भावनात्मक रिश्ता था। दिग्गज सिंगर को आखिरी बार पब्लिक में सचिन तेंदुलकर के बेटे की शादी में दिखा गया था।
दो दिग्गजों के बीच खास रिश्ता
सचिन तेंदुलकर और आशा भोसले के बीच आपसी सम्मान और स्नेह का खास रिश्ता था। सचिन अक्सर बताते थे कि वे उनके गीतों को सुनते हुए बड़े हुए हैं, वहीं आशा भोसले भी उन्हें गर्व और स्नेह से देखती थीं। दोनों अपने-अपने क्षेत्र के दिग्गज होने के साथ-साथ एक-दूसरे के प्रति गहरी भावनात्मक जुड़ाव रखते थे।
आखिरी मुलाकात बनी यादगार
हाल ही में आशा भोसले ने जामनगर में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की शादी में शिरकत की थी, जिसे उनका आखिरी सार्वजनिक कार्यक्रम माना जा रहा है। इस मुलाकात की यादें अब उनके चाहने वालों के लिए खास बन गई हैं।
सोशल मीडिया पर भावुक संदेश
सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा कि आशा ताई उनके लिए परिवार की तरह थीं और उनके जाने से एक गहरा खालीपन आ गया है। उन्होंने कहा कि उनके गीत हमेशा अमर रहेंगे और वे हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगी।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 13 April 2026 at 12:33 IST