अपडेटेड 18 February 2026 at 16:54 IST

ब्लैक ट्राउजर और आंखों में गॉगल्स लगाए अनुष्का तो ब्लू जींस में विराट... प्रेमानंद महाराज से मिलने के बाद इस स्टाइल में स्पॉट हुआ कपल

Anushka Sharma- Virat Kohli Video: बीते दिन प्रेमानंद महाराज से मिलने अनुष्का शर्मा और विराज कोहली पहुंचे थे। अब महाराज से मिलने के बाद कपल को अपने फॉर्महाउस के लिए रवाना होते हुए नए स्टाइल में स्पॉट किया गया है।

Follow :  
×

Share


Anushka Sharma, Virat Kohli, Premanand Maharaj | Image: instgram

Anushka Sharma- Virat Kohli Video: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा एक बार फिर अपनी आध्यात्मिक यात्रा को लेकर चर्चा में आ गई हैं। वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में प्रार्थना करने के बाद यह स्टार कपल मुंबई से अलीबाग स्थित अपने फार्महाउस के लिए रवाना हो गए हैं। गेटवे ऑफ इंडिया जेट्टी पर नए स्टाइल में कपल को स्पॉट किया गया। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विराट और अनुष्का का दिखा सादगी भरा अंदाज

मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से नाव में सवार होने के लिए जाते समय विराट और अनुष्का बेहद सादगी में नजर आए। विराट ने सफेद टी-शर्ट के ऊपर ओवरशर्ट पहनी थी, जबकि अनुष्का सफेद शर्ट और हरे स्वेटर में स्टाइलिश के साथ ही काफी सिंपल लुक में दिखीं। जैसे ही दोनों जेट्टी की ओर बढ़ते देखा गया, उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। फैंस ने मोबाइल कैमरों में इस पल को कैद कर लिया और कुछ ही घंटों में वीडियो वायरल हो गया।

 

 

 

प्रेमानंद महाराज के आश्रम में कीर्तन में लीन दिखे कपल

इससे एक दिन पहले दोनों वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे थे। आश्रम द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में विराट और अनुष्का बाकी के श्रद्धालुओं के बीच बैठे कीर्तन में लीन नजर आए थे। दोनों को सादगी भरा पहनावा पहने बुए काफी शांत और एकाग्र में देखा गया था। इस कपल को अक्सर आध्यात्मिक मार्गदर्शन और आशीर्वाद के लिए ब्रज की यात्रा करते हुए देखा जाता है।

 

पहले भी कर चुके हैं कई आध्यात्मिक दौरे

अनुष्का और विराट इससे पहले भी प्रेमानंद महाराज के दर्शन कर चुके हैं। दिसंबर में हुई पिछली यात्रा के दौरान उन्होंने जीवन और निजी चुनौतियों को लेकर चर्चा की थी। इस बार वे अपने बच्चों वामिका और अकाय के बिना पहुंचे। हाल ही में उन्होंने बेटे अकाय का जन्मदिन 15 फरवरी को मनाया था। अनुष्का और विराट कई बार प्रेमानंद महाराज के दरबार में उनके दर्शन करने पहुंचे थे, जिस दौरान के वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे। 

यह भी पढ़ें: ब्रेन हेमरेज के बाद वेंटिलेटर पर से सलीम खान की आई हेल्थ अपडेट

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 18 February 2026 at 16:52 IST