Salim Khan Health Update: ब्रेन हेमरेज के बाद वेंटिलेटर पर से सलीम खान की आई हेल्थ अपडेट, लीलावती अस्पताल पहुंचा परिवार और सितारे
Salim Khan Health Update: रिपोर्ट्स के मुताबिक सलीम खान को माइनर ब्रेन हेमरेज की खबर बताई गई है। लीलावती अस्पताल में उनके साथ पूरा परिवार साथ खड़ा है। इसके साथ ही सितारे लगातार उनकी हेल्थ की अपडेट लेने अस्पताल पहुंच रहे हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Salim Khan Health Update: हिंदी सिनेमा के दिग्गज लेखक और सलमान खान के पिता सलीम खान को लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। 90 साल की उम्र में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मंगलवार सुबह इमरजेंसी में अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों की रिपोर्ट्स के अनुसार हाई ब्लड प्रेशर के चलते उनके दिमाग के दाहिने हिस्से में क्लॉटिंग हुई है। उन्हें माइनर ब्रेन हेमरेज हुआ है ऐसा मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है।
इमरजेंसी में भर्ती और सर्जरी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, परिवार के फिजिशियन डॉ. संदीप चोपड़ा उन्हें 17 फरवरी की सुबह करीब 8:30 बजे अस्पताल लेकर पहुंच थे। जांच के बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया। डॉक्टर जलील पारकर की निगरानी में उनकी डिजिटल सबट्रैक्शन एंजियोग्राफी की प्रॉसेस की गई। डॉक्टरों ने बताया कि ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ था और इसीलिए उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। बाद में माइनर ब्रेन हेमरेज के लिए छोटा सा प्रोसीजर किया गया। सर्जरी के बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है, हालांकि ज्यादा ऐज होने के कारण रिकवरी स्लो हो रही है।
अस्पताल में परिवार और दोस्तों का लगा सैलाब
सलीम खान की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही खान परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंच गए। सलमान खान पहले से ही उनके साथ मौजूद थे। उनके बाद अरबाज खान, सोहेल खान, अर्पिता खान, अलवीरा, आयुष शर्मा, अतुल अग्निहोत्री समेत अन्य परिजन भी अस्पताल पहुंचे थे। सलमान खान की मां सलमा खान को भी अस्पताल के बाहर देखा गया। इसके साथ ही बॉलीवुड स्टार संजय दत्त और जावेद अख्तर जैसे करीबी मित्र भी हाल जानने पहुंचे। जावेद अख्तर और सलीम खान की जोड़ी ने शोले, दीवार और मुकद्दर का सिकंदर जैसी कई सुपरहिट फिल्मों की कहानी लिखी है। इस मुश्किल समय में इंडस्ट्री के कई सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए दुआएं भेजी हैं। क्रिकेटर यूसुफ पठान ने भी उनके जल्द ठीक होने की कमान की है।
डॉक्टरों का ताजा बयान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉक्टरों का कहना है कि सलीम खान की स्थिति फिलहाल पहले से बेहतर है। वेंटिलेटर सपोर्ट एहतियात के तौर पर दिया गया था और उनकी रिकवरी पर लगातार नजर रखी जा रही है। अगर सुधार इसी तरह जारी रहा तो जल्द ही वेंटिलेटर हटाया जा सकता है।