अपडेटेड 13 January 2025 at 11:26 IST

बिना विराट कोहली अलीबाग से मुंबई लौटीं अनुष्का शर्मा, इस अंदाज में हुई स्पॉट; VIRAL हो रहा VIDEO

अनुष्का शर्मा ने अपने पति और क्रिकेटर विराट कोहली के साथ अलीबाग में वीकेंड एंजॉय किया था। दोनों को साथ में गेटवे ऑफ इंडिया पर भी देखा गया था।

Follow :  
×

Share


Anushka Sharma in Mumbai | Image: Instagram

Anushka Sharma in Mumbai: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बीते दिनों वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में पहुंचे थे। इसके बाद से ही दोनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। वृंदावन के बाद विराट-अनुष्का को बीते दिन एक साथ अलीबाग में स्पॉट किया गया। हालांकि अब अनुष्का शर्मा अलीबाग से मुंबई आ गई हैं।

सोमवार (13 जनवरी) को एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को मुंबई में स्पॉट किया गया, लेकिन इस दौरान विराट कोहली उनके साथ मौजूद नहीं थे। बिना विराट के ही वह मुंबई लौट आई हैं।

मुंबई लौटी अनुष्का, साथ नहीं थे विराट कोहली

हाल ही में अनुष्का शर्मा ने अपने पति और क्रिकेटर विराट कोहली के साथ अलीबाग में वीकेंड एंजॉय किया था। दोनों को साथ में गेटवे ऑफ इंडिया पर देखा गया था, जहां से उनकी तस्वीरें और वीडियोज खूब वायरल हुए। अलीबाग में फैमिली संग क्वालिटी टाइम बिताने के बाद बाद अनुष्का शर्मा आज सुबह फिर मुंबई लौट आईं। हालांकि इस दौरान वह अकेली ही थीं। विराट कोहली साथ नजर नहीं आए।

अनुष्का शर्मा के मुंबई पहुंचने का एक वीडियो सामने आई है। एक्ट्रेस ने सुबह- सुबह समंदर के रास्ते शहर में एंट्री करते स्पॉट किया गया। स्पीड बोट के जरिए उन्हें गेटवे ऑफ इंडिया पर पहुंचते देखा गया। इस दौरान ब्लैक टी शर्ट और व्हाइट एंड ब्लैक में उनका लुक काफी सिंपल था।

गेटवे ऑफ इंडिया पर साथ स्पॉट हुए थे विरुष्का

इससे पहले बीते दिन विराट-अनुष्का को एक साथ गेटवे ऑफ इंडिया पर स्पॉट किया गया था। यहीं से दोनों अलीबाग के लिए रवाना हुए थे। इस दौरान वहां मौजूद फैंस उन्हें देखकर हैरान रह गए। फैंस के रिएक्शन के भी कई वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

अकाय का वीडियो वायरल होने पर भड़के फैंस

इससे पहले बीते दिनों विराट-अनुष्का अपने दोनों बच्चों वामिका-अकाय के साथ वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे थे। इसके वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। वहीं, इस दौरान विराट-अनुष्का के बेटे अकाय का भी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें नन्हे कोहली का फेस पहली बार रिवील हुआ। अकाय की पहली झलक देख जहां कई लोग उन पर जमकर प्यार लूटा रहे हैं। तो कुछ फैंस उनकी प्राइवेसी का ध्यान न रखने के लिए भड़कते भी नजर आ रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: 'कभी-कभी आप जितना भी अभ्यास...' बिना सुने विराट कोहली का दर्द भांप गए प्रेमानंद महाराज, दिया दिल जीतने वाला जवाब

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 13 January 2025 at 11:26 IST