अपडेटेड 10 January 2025 at 19:50 IST

'कभी-कभी आप जितना भी अभ्यास...' बिना सुने विराट कोहली का दर्द भांप गए प्रेमानंद महाराज, दिया दिल जीतने वाला जवाब

AUS में विराट कोहली की खराब फॉर्म टीम इंडिया के लिए बड़ा सिरदर्द बन गया। ऐसे में कोहली जब प्रेमानंद महाराज ने सामने गए तो उन्होंने बिना कहे उनका दर्द भांप लिया।

Follow : Google News Icon  
Virat Kohli and premanand ji maharaj
Virat Kohli and premanand ji maharaj | Image: X

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इस समय अपने परिवार के साथ वृंदावन के संत महात्मा श्री प्रेमानंद जी महाराज की शरण में पहुंचे हैं। इस दौरान विराट कोहली और उनके परिवार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विराट कोहली हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे से भारत लौटे हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर विराट कोहली का खराब फॉर्म टीम इंडिया के लिए, फैंस और सिलेक्टर्स के लिए बहुत बड़ी चिंता का सबब बनता जा रहा है। ऐसे में कोहली जब श्री प्रेमानंद के सामने गए तो स्वामी महाराज ने उनके बिना बोले की दिल की बात जान ली।

संत प्रेमानंद ने विराट-अनुष्का को दिया आशीर्वाद

संत प्रेमानंद महाराज ने कहा कि विराट कोहली अपने अभ्यास को निरंतर और नियंत्रण में रखते हुए आगे बढ़ें। अभ्यास की पुष्टि हो गई तो जीत पक्की है। उन्होंने कहा कि विजय के लिए दो चीजों की आवश्यकता होती है। एक अभ्यास और दूसरा प्रारब्ध। यदि प्रारब्ध नहीं है, सिर्फ अभ्यास है तब जीत मुश्किल हो जाती है। इसके लिए प्रभु के ज्ञान के साथ-साथ उनका नाम जपना आवश्यक है।

कभी-कभी आप जितना भी अभ्यास कर लो फिर भी आप असफल हो जाते हो: प्रेमानंद महाराज

विराट कोहली ने अपनी गिरती फॉर्म के बारे में संत प्रेमानंद से कोई सवाल नहीं किया था पर वे कोहली के दिल की भावनाओं तो भांप गए और उनकी गिरती परफॉर्मेंस के बारे में कहा कि, "कभी-कभी आप जितना भी अभ्यास कर लें पर फिर भी आप विफल हो जाते हैं तो वह प्रारब्ध होता है। लेकिन अपनी असफलता में मुस्कुराना और धैर्य रखना चाहिए। ये बहुत बहुत कठिन है पर यही जरूरी है।"

Advertisement

कोहली अनुष्का के साथ पहले भी कर चुके हैं आध्यात्मिक स्थान का दौरा

यह पहली बार नहीं है जब विराट और अनुष्का किसी आध्यात्मिक स्थान पर गए हैं। कुछ साल पहले जब कोहली खेल में अपने बुरे प्रदर्शन से जूझ रहे थे तो उन्होंने नीम करोली बाबा आश्रम का दौरा किया था। इसी दौरान वो वृंदावन भी पहुंचे थे जहां उन्होंने प्रेमानंद महाराज की शरण ली थी। इस दौरान उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका भी उनके साथ थीं।

चैंपियंस ट्रॉफी में विराट कोहली पर होगी नजरें

विराट कोहली की मौजूदा टेस्ट फॉर्म को देखकर फैंस सोशल मीडिया पर उनके संन्यास की बात कर रहे हैं। 29 जून, 2024 में जब टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप जीता था तो विराट कोहली ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। ऐसे में चैंपियंस ट्रॉफी में विराट कोहली के प्रदर्शन पर सभी की नजर रहेगी। जिसमें विराट कोहली का अच्छा खेलना बेहद जरूरी है। 

Advertisement

ये भी पढ़ें- VIDEO: ऑस्ट्रेलिया से लौटते ही अनुष्का के साथ प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे विराट कोहली, हाथ जोड़कर जो पूछा वो VIRAL है

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 10 January 2025 at 19:50 IST