Anushka-Aditya Baby Girls: 35 की उम्र में अनुष्का रंजन बनीं जुड़वा बच्चों की मां, आदित्य ने शेयर की गुड न्यूज; रिवील किए बेटियों के नाम

एक्ट्रेस और मॉडल अनुष्का रंजन शादी के पांच साल बाद मां बन गई हैं। उन्होंने जुड़वा बेटियों को जन्म दिया है। इस बड़ी और बेहद खास खुशखबरी को उनके पति व एक्टर आदित्य सील ने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर साझा किया है।

Anushka-Aditya Baby Girls: 35 की उम्र में अनुष्का रंजन बनीं जुड़वा बच्चों की मां, आदित्य ने शेयर की गुड न्यूज; रिवील किए बेटियों के नाम | Image: Instagram

बॉलीवुड कपल अनुष्का रंजन और आदित्य सील के घर खुशियों ने दस्तक दी है। शादी के लगभग तीन साल बाद दोनों माता-पिता बन गए हैं। 23 अगस्त को अनुष्का ने दो जुड़वा बेटियों को जन्म दिया है। इस बड़ी खुशखबरी को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए आदित्य ने अपनी दोनों बेटियों के प्यारे नामों 'वीरा' और 'माही'का भी खुलासा कर दिया है।

'वीरा' और 'माही' का हुआ स्वागत

आदित्य सील ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद इमोशनल पोस्ट के साथ यह गुड न्यूज फैंस के साथ साझा की। उन्होंने लिखा, 'हमारी जिंदगी को रोशन करने के लिए हमारी खुशियां आ गई हैं। हमारे दिल प्यार और शुक्रगुजारी से भरे हुए हैं। वीरा-माही।' इस पोस्ट के आते ही बी-टाउन में जश्न का माहौल बन गया। रकुल प्रीत सिंह, भूमि पेडनेकर, गौहर खान और अनुष्का की बहन आकांक्षा रंजन समेत कई सेलेब्स ने इस नए नवेले पेरेंट्स पर प्यार और बधाइयां दी है।

150 इंजेक्शंस और IVF का मुश्किल रास्ता

यह खुशखबरी अनुष्का और आदित्य के लिए आसान नहीं थी। लंबे समय से कंसीव करने की कोशिशों के बावजूद, सभी मेडिकल रिपोर्ट्स नॉर्मल होने पर भी सफलता नहीं मिल रही थी। इसके बाद अनुष्का ने IVF का रास्ता चुना।

इसी साल जून में अपनी IVF जर्नी पर बात करते हुए अनुष्का ने बताया था कि इस पूरी प्रक्रिया के दौरान उन्हें लगभग 150 इंजेक्शंस का दर्द सहना पड़ा। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि शुरुआत में उन्हें लगता था कि फर्टिलिटी ट्रीटमेंट लेने का मतलब खुद में कोई कमी होना है, लेकिन बाद में उन्होंने इस मिथक और झिझक को तोड़ा। इस कठिन दौर में पति आदित्य और परिवार ने उनका पूरा साथ दिया।

फैशन शो से शुरू हुई थी लव स्टोरी

आदित्य और अनुष्का की पहली मुलाकात 2017 में अनुष्का की मां द्वारा आयोजित एक चैरिटी फैशन शो में हुई थी। यहीं से दोनों की दोस्ती हुई जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। लगभग चार साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, कपल ने 21 नवंबर 2021 को मुंबई में धूमधाम से शादी रचाई थी। 

ये भी पढ़ें - 'आप विदेश में होते हैं तो भारत को बदनाम करते हैं, वर्तमान पीढ़ी के भविष्य को आप शहरी नक्सलियों के हाथों...', CM योगी का राहुल गांधी पर हमला

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 24 August 2026 at 19:12 IST