अपडेटेड 26 February 2026 at 22:39 IST
‘खूबसूरत गानों को भद्दी शक्ल देकर…’; Anuradha Paudwal को नहीं पसंद पुराने गानों का रीमेक? बोलीं- कंपोजर सोचकर सॉन्ग बनाते थे
Anuradha Paudwal: सिंगर अनुराधा पौडवाल ने गुरुवार को रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के इंडिया वीमेन समिट 2026 में शिरकत की जहां उन्होंने अपनी सुरीली आवाज से महफिल जमा दी।
Anuradha Paudwal: बॉलीवुड सिंगर अनुराधा पौडवाल ने गुरुवार को रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के इंडिया वीमेन समिट 2026 (Republic India Women’s Summit 2026) में अपनी मौजूदगी से चार चांद लगा दिए। लीजेंड्री प्लेबैक सिंगर ने ना केवल अपने करियर से जुड़े कई रोमांचक किस्से साझा किए, बल्कि अपनी सुरीली आवाज से शाम को और रंगीन बना दिया।
इंडिया वीमेन समिट 2026 में बातचीत के दौरान, सिंगर अनुराधा पौडवाल ने 80 और 90 के जमाने के आइकॉनिक गानों के रीमेक और रीमिक्स बनाने पर अपनी राय रखी जो इन दिनों काफी देखने को मिल रहे हैं। ‘धक धक’ सिंगर ने कहा कि वो पुराने गानों के रीमेक को ज्यादा पसंद नहीं करती हैं।
अनुराधा पौडवाल को नहीं पसंद पुराने गानों का रीमेक?
समिट में अनुराधा पौडवाल ने पहले तो रीमेक के सवाल पर मुस्कुराते हुए कहा- “हर सवाल का जवाब नहीं दिया जा सकता"। फिर आगे अपनी राय रखते हुए बोलीं- "रीमिक्स मुझे ज्यादा पसंद नहीं हैं। मैं केवल 90 के दशक की बात नहीं करुंगी, उससे पहले भी अगर किसी म्यूजिक डायरेक्टर ने किसी गाने की कंपोजीशन तैयार की है, तो उसमें उसकी आत्मा होती है। कुछ सोचकर वो गाना बनाता है। वही गाना अगर तोड़-मड़ोड़ के भद्दी शक्ल देकर हम करें, तो मुझे लगता है कि उसके साथ नाइंसाफी होगी। ये मेरा पुराना ख्याल होगा। बच्चों को लगता है कि उनके स्टाइल का कुछ आए, जो वो समझ पाएं”।
उन्होंने आगे कहा- “देखें वो प्यार है, 1940 में भी प्यार था और 80 और 90 के जमाने में और आज भी वही प्यार है। प्यार का अहसास नहीं बदला है, बस भाव बदला है। लेकिन अगर कोई गाना बहुत खूबसूरत है और उसे तोड़-मड़ोड़ के करो तो उसे ज्यादा स्वीकार नहीं किया जा सकता”।
अनुराधा पौडवाल और उनका बेमिसाल करियर
अनुराधा पौडवाल को कौन नहीं जानता। वो 90 के दशक की सबसे मशहूर और सफल प्लेबैक सिंगर्स में से एक हैं जिन्हें 'दिल है कि मानता नहीं', 'मैने प्यार तुम्हीं से किया है', और 'बहत प्यार करते है' जैसे रोमांटिक गानों के लिए जाना जाता है। इसके अलावा, उन्होंने बहुत से भक्ति गीत भी गाए हैं जिनमें ‘ओम जय जगदीश हरे’ (आरती), ‘शिव महामिम’, ‘हे बंसीवाले तेरी गली आये है’ और ‘गायत्री मंत्र’ शामिल हैं।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 26 February 2026 at 22:39 IST