Rashmika-Vijay Wedding

Rashmika-Vijay Wedding: ऑरेंज सिल्क साड़ी में अप्सरा जैसी खूबसूरत लगीं रश्मिका मंदाना, रस्मों के दौरान आंखें हुईं नम

Rashmika-Vijay Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की तस्वीरों से ही सोशल मीडिया भरा पड़ा है। कपल ने 26 फरवरी को उदयपुर में एक-दूजे का हाथ थामा। तबसे ही उनके ब्राइडल लुक्स सुर्खियां बटोर रहे हैं।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की तेलुगु वेडिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं। एक्ट्रेस ने ऑरेंज कलर की सिल्क साड़ी पहनी थी। वहीं विजय क्रीम धोती में नजर आए। 

Image: instagram
camera icon
2/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

रश्मिका की कांजीवरम साड़ी पर गोल्डन जरी का काम था और पल्लू गोल्डन शिमर से ढका हुआ था। ब्लाउज में गोल्ड की भारी एंब्रॉयडरी का काम देखा जा सकता है। ब्राइड ने टेंपल ज्वेलरी के साथ अपना लुक पूरा किया। 

Image: instagram
Advertisement
camera icon
3/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

रश्मिका सिर से पैर तक भारी जेवरों से सजी हुई थीं। उन्होंने सिर पर लाल दुपट्टा ले रखा था। उन्होंने मल्टी-लेयर नेकलेस, बड़े झुमके, चूड़ियां, गोल्डन कड़ा, नथ और बाजूबंद पहना। सभी जेवर सोने के थे।

Image: instagram
camera icon
4/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

विजय देवरकोंडा ने जो शादी की तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें रस्मों के दौरान रश्मिका मंदाना को भावुक होते देखा जा सकता है। उनकी आंखें खुशी के मारे नम थीं लेकिन चेहरे पर मुस्कान थी।

Image: instagram
Advertisement
camera icon
5/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बात करें विजय के लुक की तो उन्होंने क्रीम रंग की धोती पहनी, जिसके साथ लाल अंगवस्त्रम ओढ़ा हुआ था। उन्होंने एक सोने की चेन और लंबा हार पहना। उन्होंने सोने के कड़े जैसे कंगन और शाही झुमके भी पहने थे।

Image: instagram
camera icon
6/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के ब्राइडल लुक्स एक-दूसरे के लुक्स को और निखार रहे थे। कपल ने पहले तेलुगु और फिर कोडवा रीति-रिवाजों से शादी रचाई है।

Image: instagram
Published By :
Sakshi Bansal

पब्लिश्ड